दिग्गजों पर मंडराया संकटः अमिताभ और धर्मेंद्र के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
3/1/2023 10:18:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर धर्मेंद्र पर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में दिग्गजों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से मुंबई में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मामले की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है।
दरअसल, नागपुर पुलिस कंट्रोल को फोन पर एक अज्ञात शख्स द्वारा धमकी देकर कहा गया है कि बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ा दिया जाएगा। उनके घर के बाहर बम लगाए गए हैं। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस 25 लोग मुंबई के दादर पहुंचे हैं।
इस बाबत नागपुर पुलिस कंट्रोल ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है और फोन करने वाले का पता लगाने में जुट गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल