इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं बोमन इरानी, व्हीलचेयर पर कर रहे हैं सफर

8/21/2018 2:33:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी बीते दिनों हैदराबाद गए हुए थे। हाल ही में अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह व्हीलचेयर पर छड़ी लेकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

तस्वीर शेयर करते बोमन ने बताया कि स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह से उन्हें चलने में काफी तकलीफ हो रही है। वहीं उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। बोमन को घुटनो में बहुत दर्द हो रहा है। इसके चलते उन्हें काम करने में भी काफी परेशानी हो रही है।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने अपनी तस्वीर पर अच्छा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में जेट एयरवेज को टैग करते हुए लिखा है- हुसैन और श्रीनिवास को शुक्रिया। हैदराबाद से वापस लौटते हुए। मैं शुक्रगुजार हूं कि हुसैन ने मेरी इतनी मदद की। 

PunjabKesari

40 साल के बोमन ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगे रहो "मुन्नाभाई", "3 इडियट्स" समेत कई फिल्मों में काम किया, जिसमें उनके किरदारों को लोगों ने काफी पसंद भी किया।  

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News