86 की उम्र में बोमन ईरानी के ससुर का निधन, एक्टर ने इमोशल पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

9/7/2021 8:27:48 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर बोमन ईरानी के घर से हाल ही में एक बुरी खबर आई है। बोमन ईरानी के ससुर का निधन हो गया है। उन्होंने 86 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी खुद एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी।

बोमन ईरानी, अपनी वाइफ जेनोबिया के पिता की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-'उन्होंने कभी शिकायत नहीं किया। वह हमेशा ग्रेटफुल थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

 

 

 

उन्होंने कभी भी अच्छा करने का मौका नहीं छोड़ा, ऐसा कोई ईमानदार व्यक्ति जो कभी नहीं मिला। 86 साल उन्होंने  शानदार बनाने का जश्न हमेशा से सेलिब्रेट किया और हमसे जश्न मनाते रहने का अनुरोध किया। ज़ेनोबिया के पिता और नायक परवेज। मेरे और मेरे बेटों के लिए प्रेरणा...आप बहुत याद आओगे!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kayoze Irani (@kayozeirani)

 

बोमन के बेटे और फिल्म निर्माता कायोज ईरानी ने भी अपने नाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने दिवंगत नाना की कई सारी तस्वीरे शेयर कर उनके साथ बीताए गये पलों को याद किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

बता दें कि इसी साल बीते जून महीने में बोमन ईरानी की 94 वर्षीय मां का निधन हो गया था। बोमन ने मां को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा था-मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों के किरदार निभाए थे। वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजेदार कहानियों से भरी थीं, जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।'


 

Content Writer

Smita Sharma