BOLLYWOODTADKA WRAP UP: प्रिया प्रकाश का KISS वायरल, अक्षय के घर में घुसा हरियाणवी छोरा

2/7/2019 7:25:43 PM

तड़का डेस्कः बॉलीवुड सितारों के प्रति दीवानगी कई बार मुसीबत भी बन सकती है। खबर है कि अक्षय कुमार का एक हरियाणवी फैन उनसे मिलने मुंबई पहुंच गया और चोरों की तरह जब घर में घुसने की कोशिश करने लगा तो गार्ड ने उसे दबोच लिया। वहीं, अपनी आंखों से इंटरनेट सनसनी बनी प्रिया प्रकाश का एक लिपलॉक सीन तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़िए, ऐसी ही मजेदार खबरें...

 

नकाब पहन पब्लिक इवेंट में पहुंची रहमान की बेटी हुई ट्रोल...

मुंबई में हुए एक ईवेंट में रहमान की बेटी खतीजा ने भाषण दिया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन पब्लिक ईवेंट में नकाब पहनकर पहुंची तो यूजर ने रहमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।  

 

 पति के साथ बाहों में बाहें डाल दिए इलियाना ने पोज ...

 

हाल ही में इलियाना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में वह पति एंड्रयू नीबोन के साथ नज़र आ रही हैं। इस दौरान जहां इलियाना ब्लैक ड्रेस में दिखीं वहीं एंड्रयू भी ब्लैक कलर के कपड़ो में नजर आए।

 

करिश्मा के चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हाल ही में स्प्रींग समर 10 कलेक्शन स्पाइस ब्लूम को अटेंड करने पहुंची। इस दौरान करिश्मा रेड और व्हाइट साड़ी पहने हुए किसी कयामत से कम नहीं लग रहीं थी।  

 

तैमूर को मेकअप में अच्छी नहीं लगती मम्मी करीना...

 

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना के लाडले तैमूर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते है। सैफ और करीना ने कई बार तैमूर की बाते मीडिया से शेयर की है। अब एक बार फिर सैफ ने मीडिया को बताया कि तैमूर को क्या नहीं पसंद है।   

 

आमिर ने लिखा-आइला, अमर और प्रेम दो लेजेंट्स के साथ...

 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, सलमान खान और आमिर खान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। हाल ही में अब आमिर ने बिग बी की इस तस्वीर पर रिपोस्ट किया है।  

 

VIDEO: इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश का KISS सीन वायरल...

वीडियो में प्रिया अपने को-स्टार रोशन अब्दुल के साथ लिपलॉक करती नजर आ रही है। स्कूल यूनिफॉर्म में इन दोनों का लिपलॉक काफी वायरल हो रहा है। कुछ सैकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।   

 

हरियाणवी छोरे ने GOOGLE से ढूंढा अक्षय कुमार के घर का पता...

 

हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अक्षय से मिलना चाहता था। मिलने के लिए वह मुंबई आ गया और जो उसने यहां आकर किया वह हैरान कर देने वाला था।  

Konika