Ayodhya Verdic: बॉलीवुड ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, देखें सेलेब्स के रिएक्शन

11/9/2019 12:53:52 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आखिरकार अयोध्या भूमि विवाद पर अपना फैसला दे दिया है। भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाली टाइटल कॉन्ट्रोवर्सी में से एक पर पर्दा हटाते हुए, कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर अपना फैसला दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्माण पर निगरानी रखने के साथ ही विवादित 2.77 एकड़ भूमि रामलला को दी है। उसी पर रिएक्शन देते हुए, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

 

इसके अलावा, सर्वोच्च अदालत की पांच जज की पीठ ने सर्वसम्मति से अयोध्या के भीतर ही मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का फैसला किया है। अब यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय बन गया है।

Edited By

Akash sikarwar