फिल्ममेकर गौतम हलदर का निधन...परिणीति चोपड़ा ने करवाया स्टाइलिश फोटोशूट, पढ़ें बाॅलीवुड से जुड़ी टाॅप 10 खबरें

11/4/2023 7:01:56 PM

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री से  4 नवंबर को कई बड़ी खबरें सामने आईं। जहां एक तरफ  फिल्ममेकर गौतम हलदर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं दीवाली से पहले परिणीति चोपड़ा ने स्टाइलिश फोटोशूट करवाया। एक्ट्रेस सारा खान के एक्स पति अली मर्चेट तीसरी बार दुल्हा बन गए हैं। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

 

विद्या बालन को पहला ब्रेक देने वाले डायरेक्टर गौतम का निधन 


फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्ममेकर गौतम हलदर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अभी 67 साल के थे। फिल्ममेकर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। 

 

 

 गिरफ्तारी का झूठा वीडियो बनाना उर्फी जावेद को पड़ा भारी

अपने बोल्ड लुक्स के चलते चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में पुलिस उन्हें अरेस्ट करती नजर आ रही हैं। हिला पुलिस ये कहकर उन्हें पकड़कर ले जाती हैं कि वह छोटे कपड़े पहनकर घूमती हैं जिसपर एक्ट्रेस ने कहा था ये उनकी मर्जी। फिर वो पुलिस जीप में बैठकर रेस्टोरेंट के बाहर से रवाना हो जाते हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया हर किसी को लगा कि उर्फी गिरफ्तार हो गईं हैं लेकिन हम आपको बता दें कि ये सब सिर्फ एक ड्रामा था जो खुद एक्ट्रेस ने रचाया था। खुद मुंबई पुलिस ने सच बताया है।


Romantic Picrures: अली मर्चेंट ने किया तीसरा निकाह

 

एक्ट्रेस सारा खान के एक्स पति अली मर्चेट तीसरी बार दुल्हा बन गए हैं। 38 साल के अली मर्चेंट ने 2 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की राजधान लखनऊ में अंदलीब जैदी से निकाह किया। कपल का निकाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। अली और अंदलीब ने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में निकाह किया। निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

Just looking like a wow! दीवाली से पहले परिणीति ने दी देसी वाइब्स 


एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बाद और सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस की करवा चौथ तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, जिसमें वह हार-श्रृंगार किए रेड सूट में बला की खूबसूरत लगी थीं। इसी बीच अब मिसेज चड्ढा की कुछ और नई तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें वह अपने देसी लुक से फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

 


टूटेगा एक और रिश्ता: 11 साल बाद पति से तलाक लेंगी 'दीया और बाती हम' फेम Kanika Maheshwari

 

दीया और बाती फेम कनिका माहेश्वरी की 11 साल की शादीशुदा जिंदगी अब टूटने जा रही है। कनिका माहेश्वरी ने  जनवरी 2012 में अपने कॉलेज स्वीटहार्ट अंकुर घई से शादी रचाई थी। दोनों साल 2015 में एक बेटे के पैरेंट भी बने थे। कई सालों तक हसी खुशी जीवन जीने के बाद अब कपल ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। तीन महीने पहले उन्होंने तलाक का केस दर्ज करवाया। अगले साल तक इस कपल को औपचारिक तलाक मिल जाएगा।

शुरू हुए आइरा-नुपुर के प्री-वेडिंग फंक्शन

 

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। डेटिंग के काफी समय के बाद आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे ने पिछले साल नवंबर में सगाई कर ली। आइरा खान 3 जनवरी, 2024 को अपने प्यार नुपुर सिखारे से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। हाल ही में आइरा-नुपुर का केलवन फंक्शन हुआ जो महाराष्ट्रीयन संस्कृति में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस फंक्शन की तस्वीरें आइरा ने अपने इंस्टाग्राम पर केलवन फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।  

 


तेलुगु लड़के की दुल्हनिया बनने की अफवाहों पर मृणाल ने तोड़ी चुप्पी

 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर वर्तमान पीढ़ी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी से अपना करियर शुरू कर चुकी मृणाल अब बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में एक तेलुगु एक्टर संग उनकी शादी की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। मृणाल ने वीडियो शेयर के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने एक तेलुगु लड़के के साथ शादी करने की अफवाहों को खारिज कर दिया।

 


पहली पब्लिक अपीयरेंस: शादी के बाद हैदराबाद लौटे वरुण-लावण्या

 

 तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। एक-दूसरे से प्यार करने वाले इस कपल ने 1 नवंबर, 2023 को इटली के सुरम्य शहर टस्कनी में सात फेरे लिए। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में फैमिली और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस न्यूलीवेड कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया जहां उनका फूलों से स्वागत हुआ।

 


नहीं रहीं बांग्लादेशी एक्ट्रेस हुमैरा हिमू

 

 बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि बांग्लादेशी एक्ट्रेस हुमैरा हिमू अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 37 की उम्र में बीते मंलगवार को आखिर सांस ली है। खबरों को मुताबिक हुमैरा हिमू की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत बांग्लादेश की राजधानी धाका के उत्तरा आधुनिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया था वहां पहुंच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 



प्रेग्नेंसी में पति संग महारानी की तरह सज धज कर रूबीना दिलाइक ने लूटी वाहवाही

 

रूबीना दिलाइक अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। रूबीना जल्द ही पति अभिनव शुल्का के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस पड़ाव का पूरा आनंद ले रही हैं। प्रेग्नेंसी में उनकी पब्लिक अपीयरेंस लोगों का दिल जीत रही है। अब हाल ही में कपल ने अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बाॅलीवुड रेट्रो लुक देखने को मिल रहा है। 

 

 

 

 

 

सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे फैंस 


बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बड़े विवाद में फंस गए हैं। एल्विश पर रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। उनपर इल्जाम है कि वे नशे के लिए सांप और सांपों के जहर की स्मगलिंग करते हैं। इस केस में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई। हालांकि, इस मामले में बीते दिन एक वीडियो शेयर कर एल्विश ने सफाई पेश की थी और कहा था कि उनके खिलाफ ये सब आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, इस वीडियो को बाद बिग बॉस ओटीटी विजेता के फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं।

Content Writer

Smita Sharma