ये हैं वो टॉप 10 एक्टर्स और एक्ट्रेसेस जो कर रहे हैं बॉलीवुड पर राज

6/16/2018 2:53:34 PM

मुंबईः बॉलीवुड स्टार्स एक फिल्म के लिए करोड़ो चार्ज करते हैं। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी बॉलीवुड स्टार्स काम कर खूब कमाई कर रहीं हैं। वहीं आज के स्टार्स फिल्मों के अलावा फिल्में भी प्रोड्यूस करने लगे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स और एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। 
 

टॉप एक्ट्रेसेस
 

PunjabKesari


ऐश्वर्या राय बच्चन 


1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या की कूल प्रॉपर्टी 35 मिलियन डॉलर की है। वो अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं।


PunjabKesari


दीपिका पादुकोण 


बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण आज के दौर की टॉप एक्ट्रैस हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ। बता दें दीपिका 20 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।



PunjabKesari


कटरीना कैफ 


कटरीना कैफ (जन्म: 16 जुलाई 1983) बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रैस में से एक हैं और उनके डांस और गुड लुकिंग पर कई फैन्स फिदा हैं। यहां तक कि लड़कियां उनके फैशन ट्रेंड को कॉपी करने में पीछे नहीं रहती हैं। 

 

PunjabKesari


प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। उनके सफल फ़िल्मी कैरियर के माध्यम से वह बॉलीवुड की सबसे अधिक पैसा कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गई है। प्रियंका ने एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए है।



PunjabKesari


सोनम कपूर 


सोनम कपूर ( जन्म 9 जून 1985) की पिछले महीने मई में उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी हो चुकी हैं और एक जून को उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। सोनम कपूर का हॉट तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। बात करें सोनम कपूर की बिकिनी सीन की तो उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा किया था वह बिकिनी में अच्छी नहीं लगती हैं। इसलिए सोनम कभी भी परदे पर बिकिनी पहनना पसंद नहीं करती हैं। 



PunjabKesari


करीना कपूर खान


फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सक्सेस के बाद करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने गई हैं। लेकिन इसी बीच दोनों पति-पत्नी के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस फोटोशूट में दोनों के बीच की केमेस्ट्री बहुत ही क्यूट लग रही है और ये बहुत ही रोमांटिक फोटोशूट है।


PunjabKesari


कंगना रनौत 


हिमाचली ब्यूटी और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा फैशन के लिए भी जानी जाती है। वह जो भी पहनती हैं उसमें स्टाइलिश और ग्लैमरस लगती हैं। 



PunjabKesari


आलिया भट्ट 


बॉलीवुड की नटखट एक्ट्रैस आलिया भट्ट ने बहुत जल्द ही फिल्मों में नया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से साल 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इन 6 सालों के बीच में वह कई वैरायटी की फिल्में कर चुकी हैं। 



PunjabKesari


श्रद्धा कपूर


बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर (जन्म 3 मार्च 1989) अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है। उन्होंने हाल ही में अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का शूट खत्म करके वापस मुंबई लौंटी हैं। मुंबई वापस लौटते ही अपने वर्कआउट और फिटनेस को ध्यान में रख रही हैं। 



PunjabKesari


अनुष्का शर्मा


अनुष्का शर्मा (जन्म 1 मई 1988) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ की थी जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था।



PunjabKesari


जैकलीन फर्नांडीज 


भारत के बाहर से बॉलीवुड में आई कुछ एक्ट्रैस या तो बहुत जल्दी अपना नाम कमा लेती हैं या उन्हें एकाध फिल्म के बाद कोई पूछता भी नहीं। हालांकि ऐसा बहुत ही कम हुआ है, जब कोई विदेशी एक्ट्रैस बॉलीवुड में नाम कमाने आई हों और उनके टैलेंट को पहचाना न गया हो। इसी लिस्ट में कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज जैसी हीरोइनें शामिल हैं। जैकलीन फर्नांडीज को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में गिना जाता है। 

 

टॉप एक्टर्स 

 

PunjabKesari

 

अमिताभ बच्चन


बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग से सबके दिल पर राज किया है। वह अपनी एक्टिंग और डायलाॅग डिलीवरी के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1969 में फिल्म सात हिन्दुस्तानी से की थी। उन्होंने पदम श्री(1984), पद्म भूषण(2001) और पद्म विभूषण(2015) से सम्मानित किया गया। 

 

PunjabKesari


शाहरुख खान


बाॅलीवुड एक्टर 'शाहरुख खान' का जन्म 2 नवंबर1965 को हुआ था। शाहरुख को "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। शाहरुख ने अबतक 75 फिल्मों मे अभिनय किया है। शाहरुख एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। शाहरुख के फैनस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं और उनके स्टाइल को काॅपी भी करते हैं।
 

 

PunjabKesari

 

सलमान खान 

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान सलीम खान के बेटे हैं। सलमान ने फिल्म 'बिवी हो तो एेसी' में सहायक भूमिका निभाकर 1988 में अपना अभिनय शुरू किया। सलमान ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्में दी हैं। सलमान के फैनस की भी कोई गिनती नहीं है। उनके फैनस उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। हाल ही में सलमान अपनी अपकमिंग मुवी 'रेस 3' की प्रमोशन में बिज़ी हैं।

 

PunjabKesari

 

आमिर खान

 

बाॅलीवुड एक्टर आमीर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। 1973 में आमिर ने पहली बार बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। उनके फैन्स उनके लुक, उनके स्टाइल को काॅपी भी करते हैं। वह जितने अच्छा रोल सिरियस किरदार में निभाते हैं उतना ही बढ़िया वह कॉमेडी का रोल अदा करते हैं। उनको नौ फिल्म फेयर पुरस्कार, चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, और एक एएसीटीए पुरस्कार, सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

 

 

PunjabKesari

 

अक्षय कुमार

 

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक एेसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में स्टंट खुद करते हैं। इन्हें इंडस्ट्री में सबसे पंक्चुअल माना जाता है। अक्षय ने अपने करियर की शुरूआत 1991 में फिल्म सौगंध से की है। उन्हें 2009 में पद्म श्री और 2017 में नेश्नल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

PunjabKesari


 

अजय देवगन


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक अजय देवगन की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत "फूल और कांटे" से की। वहीं फ़िल्म "द लेजेंड ऑफ भगत सिंह" के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी मिला। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। 24 फरवरी 1999 को उन्होंने एक्ट्रेस काजोल से शादी कर ली और अब उनके दो बच्चे न्यासा और युग है लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका अभ तक सिक्का चलता है। 

 

PunjabKesari


 

रणबीर कपूर

 

28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। "सांवरिया" रणबीर की पहली फिल्म है। रणबीर ब्रांडेड चीजों के शौकीन हैं और घर में पहने जाने वाली स्लीपर भी वे इंटरनेशनल ब्रांड के पहनते हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय हैं। रणबीर कपूर महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ 'मिजवान वेलफेयर सोसाइटी' के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर हैं। उनकी फिल्मों में उनके निभाए गए किरदारों को फैंस काफी पसंद करते हैं। रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। दीपिका पादुकोण से उनका ब्रेक अप हुआ। बाद में वे कैटरीना के करीब आ गए। वहीं इन दिनों वह आलिया भट्ट के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। 

 

PunjabKesari

ऋतिक रोशन
 

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ऋतिक का रियल नाम ऋतिक राकेश नागरथ है। इनका जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ। वहीं इनका पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा है। उनके दादा रोशन संगीतकार थे। पिता राकेश रोशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। चाचा राजेश रोशन संगीतकार हैं। नाना जे. ओमप्रकाश फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। वैसे तो ऋतिक की काफी फैन फॉलोइंग है लेकिन लड़कियां उनकी काफी दीवानी है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती हैं। 

 

PunjabKesari

 

रणवीर सिंह


6 जुलाई 1985 को जन्म रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। जब से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की है तबसे उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा। उनकी एक्टिंग से लेकर लुुक तक फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर ने 'बीच बॉडी' बनाई। इसके लिए उन्हें तीन महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थी। रणवीर डांस और एक्टिंग के जबरदस्त शौकीन हैं। वहीं इन दिनों रणवीर दीपिका के साथ शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। 

 

PunjabKesari


शाहिद कपूर 


शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री का सबसे आकर्षित एक्टर हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अज़ीम के बेटे है। उन्हें चॉकलेट बॉय के नाम से जाना जाता है। शहीद 36 साल के हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। 
फिल्म "उड़ता पंजाब" में शाहिद की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। उनके लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। 

 


 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News