OMG! सलमान के पीछे पड़ गए खूंखार भेड़िए, जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा

12/13/2017 6:58:13 PM

मुंबईः बॉलीवुड स्टार सलमान खान जल्द ही ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का सलमान खान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में सलमान खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। तो वहीं वह बर्फीले इलाके में खतरनाक जंगली भेड़िये से भिड़ते हुए भी दिखाई देंगे। जी हां, हाल ही में इस फिल्म के सेट से सलमान की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान का सामना एक भेड़िये से होता दिखाई दे रहा है।

अब तक बड़े पर्दे पर आप हीरो को विलेन से लड़ते देखते थे लेकिन अब सुपरस्टार सलमान खान एक नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ये एक्टर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भेड़िए से लड़ते नज़र आएंगे। इसका प्रोमो आज ही रिलीज किया गया है। इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, ''भेड़िए अनेक होते हैं लेकिन टाइगर सिर्फ एक...आ रहा हूं मैं।''

 

बता दें ये फिल्म साल 2012 में आई सलमान और कैटरीना की 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। सालों इंतजार करने के बाद फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं। जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है इस फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है।