लोहड़ी पर झूम उठा बॉलीवुड, कुछ यूं दी फैंस को शुभकामनाएं

1/13/2019 1:28:18 PM

मुंबई: लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ट्विटर पर भी सुबह से लगातार #HappyLohri ट्रेंड कर रहा है। वैसे तो ये त्यौहार पंजाबीयों द्वारा खासतौर पर मनाया जाता है, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स का भी इस त्यौहार से खास नाता रहा है। दरअसल, बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें लोहड़ी के उत्सव को फ‍िल्माया गया है। वहीं अब लोहड़ी के खास मौके पर स्टार्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दी हैं। 


महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस को बधाई देते हुए लिखा सूर्य के उत्‍तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्‍सों में लोग नई फसल का उत्‍सव मनाते है। इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्‍ति, भोगली बिहु, पोंगल, उत्‍तरायणी और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं।

वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए लोहड़ी बेहद खास है, क्योंकि ग‍िन्नी चतरथ संग 12 द‍िसंबर को शादी के बाद ये उनकी पहली लोहड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को को खुश‍ियां मनाने का संदेश द‍िया। 

 

वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी प्रशंसकों को लोहड़ी के पर्व पर खास संदेश देते हुए लिखा यह लोहड़ी बहुत आपके घरों में बहुत सारा प्यार, हँसी और खुशी लेकर आए। #HappyLohri सभी को..

 


वहींं, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं #HappyLohri...इस पर्व की गर्माहट आपके घर और हृदय को   अनंत आनंद से भर दे।


वहीं, ए्क्टर इमरान हाशमी ने ट्वीट कर फैंस लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, उत्‍तरायणी और पौष पर्व की बधाई देते हुए लिखा कई त्योहारों का एक दिन। 


वहीं, अनुपम खेर ने फैंस को लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति,की बधाई देते हुए लिखा प्यार, शांति और खुशी हमेशा। 


वहीं, टीवी एक्ट्रेस और टेक्सटाइल मिनिस्टर स्मृति इरानी ने भी फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं। यह त्यौहार हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और खुशियों से भर दे। 


 

Neha