गौरी खान से लेकर मनीषा कोइराला तक इन 14 स्टार्स ने नशे में डूबकर बर्बाद किया करियर, फिर एेसे बचाई जान

3/22/2018 4:42:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो कि अपने लाइफ स्टाइल से कभी समझौता ही नहीं करते हैं। हर स्टार अपने-अपने स्टाइल से जाना जाता है। सबके लाखों-करोड़ों फैंस होते हैं जो इन्हें काफी पसंद करते हैं। पर्दे के पीछे की दुनिया में स्टार्स की क्या दिनचर्या है कोई नहीं जानता।  आज हम आपको इस पैकेज में एेसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बातएंगे जो अपने आदतों की वजह से करियर खत्म कर चुके हैं,लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने समय रहते खुद को बचा लिया।

संजय दत्त

बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानि कि संजय दत्त तकरीबन 12 साल तक ड्रग्स के नशे में डूबे रहे। इसके बाद उनके पिता एक्टर सुनील दत्त उनका नशा छुड़वाने के लिए अमेरिका ले गए। अमेरिका में संजय की नशे करने की आदत लगभग छूट गई लेकिन आज भी वह नॉर्मल स्मोकिंग करते नजर आते हैं। 

प्रतीक बब्बर

एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का बॉलीवुड सफर कुछ ज्यादा लंबा और सफल नहीं रहा। प्रतीक नशा मुक्ति केंद्र में कई बार जा चुके हैं। एक समय ऐसा आ गया था जब प्रतीक नशे में अपनी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर चुके थे। लेकिन प्रतीक ने खुद को सुधारते हुए अपनी जिंदगी को फिर से एक नई उड़ान दी और अब वह नशे को बिल्कुल छोड़ चुकें हैं। 

गीतांजलि नागपाल

90 के दशक की एक मॉडल रह चुकी हैं और कई टीवी शो में काम कर चुकीं गीतांजलि के बारे में लोग कम ही जानते हैं। नशे की बुरी लत की वजह से वह आज दुनिया में नहीं रही हैं।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेट और चार्मिंग एक्टर रणबीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रणबीर को शूटिंग के दौरान स्मोक करते अकसर देखा जाता है। यहां तक कि उन्होंने खुद यह बताया कि वह एक्टिंग स्कूल में पढ़ने के दौरान से ही स्मोकिंग कर रहे हैं।


डीजे अकील

डीजे अकील का रियल नाम अकील अली है। वह एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के साले भी हैं। खबर है कि नशे की लत ने इनके करियर को बर्बाद कर दिया। वहीं, दुबई में ड्रग्स के केस में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

धर्मेंद

बॉलीवुड के 'हीमेन' यानि कि धर्मेंद ने फिल्म यमला पगला दिवाना 2 के प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे उनके करियर को ड्रग्स की आदत ने बर्बाद कर डाला था। धर्मेंद्र हमेशा ऑवर लिमिट शराब का सेवन करते थे। लेकिन 2011 से उन्होंने अपने स्वास्थ्य की चिंता कर इस बुरी आदत को छोड़ दिया है।

हनी सिंह

एक समय था जब बच्चे-बच्चे की जुबां पर 'यो-यो हनी सिंह' रटा हुआ था। लेकिन अब यह नाम गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो चुका है। एकाएक करोड़ों लोगों को अपना फैंस बनाने वाले हनी सिंह नशे की हालात में खुद को भूल बैठे हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी हालात में सुधार देखा जा रहा है।


ममता कुलकर्णी

90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन और ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन से लोगों के दिलों में बसने वालीं ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड से पूरी तरह मिट चुका है। नशे की लत ने उनके करियर को ही नहीं बल्कि देश से उनकी पहचान को भी खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं वे आज भी अकसर किसी ना किसी विवाद में फंसती नजर आती हैं।

महेश भट्ट

बॉलीवुड डायरेक्टर्स की लिस्ट का जाना माना नाम महेश भट्ट भी नशे के इतने आदी हो गए थे कि घर में उनके पास कोई भी बैठना नहीं चाहता था। महेश ने भी अपनी इस आदत को छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाहीन उनके पास बैठने से कतराने लगी तो उन्होंने इस बुरी आदत को छोड़ना मुनासिब समझा। 

फरदीन खान

बॉलीवुड से फरदीन खान का नाम गायब हो चुका है। लेकिन नशे की लत ने उनके करियर में भी असफलता की बाढ़ ला दी। बता दें कि साल 2001 में कोकीन मामले में उन्हें मुंबई से गिरफ्तार भी किया गया था। 

मनीषा कोइराला

एक्ट्रैस मनीषा का फिल्मी सफर सातवें आसमान पर रहा। लेकिन देखते ही देखते वह भी नशे में खुद को खो बैठीं। उनकी नशे की आदत की वजह से उन्हें ओवेरियन कैंसर से जंग लड़नी पड़ी। लेकिन समय रहते और जान की परवाह करते हुए मनीषा ने नशे को बाय-बाय कह दिया। 

पूजा भट्ट

एक्ट्रैस पूजा भट्ट भी अपनी नशे की आदत को लेकर सुर्खियों में रहीं। लेकिन उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद बताया कि उन्होंने 16 साल की उम्र में शराब और 23 साल की उम्र में पहली बार सिगरेट को मुंह लगाया था। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी भी कोकीन को हाथ नहीं लगाया। 

गौरी खान

नशे की लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी का भी नाम आता है। बता दें कि एक बार वह बर्लिन एयरपोर्ट पर मरीजुआना का सेवन करते पकड़ी गई थीं। इसके बाद से उन्हें कई जगह स्मोकिंग करते देखा गया।

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी इस जाल में फंसते नजर आए। उन्हें फिल्मों में अकसर स्मोकिंग करते देखा गया है। अर्जुन का फिल्मी सफर लंबा तो रहा लेकिन सफल नहीं कहा जा सकता।

Punjab Kesari