मर्द से औरत बने इंडस्ट्री के 5 माॅडल, ट्रांसजेंडर बन आज ग्लैमरस की दुनिया पर करते हैं राज

5/29/2020 1:16:55 PM

मुंबई: भारत में आज ट्रांसजेंडरों की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ट्रांसजेंडरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था और उन्हें इंसान तक नहीं समझा जाता था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ट्रांसजेंडर को भी अदर कैटेगरी में रखा गया है और वह भी अपना करियर आसानी से चुन सकते हैं और बना सकते हैं। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रांसजेंडर के बारे में बताएंगे जो पैदा तो मर्द की तरह हुए थे, लेकिन फिर लिंग परिवर्तन करवाकर लड़की बन गए। ये ट्रांसजेंडर आज बॉलीवुड में बड़ा नाम बन चुके हैं।

PunjabKesari

 बॉबी डार्लिंग

बॉलीवुड इंड्सट्री में बॉबी डार्लिंग के नाम से मशहूर ये एक्ट्रेस और मॉडल असल में पंकज शर्मा थे। उनका जन्म  एक लड़के के रुप में हुआ था और घरवालों ने उनका नाम पकज रखा था। हालांकि साल 2010 में उन्होंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवा लिया और पंकज से अपना नाम पाखी रख लिया फिर कुछ समय बाज उन्होंने अपना नाम बॉबी डॉर्लिंग कर लिया। बॉबी डॉर्लिंग फिल्म क्या कूल है हम, पेज 3, हंसी तो फंसी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari

गौरी अरोड़ा

इंडस्ट्री में गौरी अरोड़ा के नाम से फेमस ये माॅडल भी सेक्स चेज करवा चुकी है। गौरी अरोड़ा बनने से पहले वह गौरव अरोड़ा थे। वह  स्पिलिट्सविला सीजन 8 के कंटेसंटेंट रह चुके हैं।  उन्होंने जब सेक्स चेंज करवाया तो वह काफी सुर्खियों में आए थे।  गौरव एक बेहद ही हैंडसम लड़के थे, लेकिन गौरी बनने के बाद वह एक खूबसूरत लड़की बन गए। इतना ही नहीं उन्होंने सेक्स चेंज के बाद अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कॉल मी गौरी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि बचपन से ही उन्होंने औरत जैसा महसूस किया है। इसके बाद उन्होंने फैसला किया की अब वह एक औरत की तरह की अपनी बाकी जिंदगी बिताएंगे।

PunjabKesari

निक्की चावला


निक्की भी उन लोगों में शामिल हैं जिनका जन्म एक मर्द के रुप में हुआ था लेकिन फिर उन्होंने औरत के रुप में खुद को ढाल लिया।। निक्की का कहना था कि वह अपने जींस से परेशान हो चुके थे और औरत बनना चाहते थे। हालांकि जिस तरह की फैमिली से उनका संबंध था उसमें ये सब करना आसान नहीं था। साल 2009 में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर सेक्स चेंज करवाया था। वह टीवी के फेमस शो 'इमोशनल अत्याचार' में नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari

शिनाता सांघा

ब्रिटिश इंडियन मॉडल शिनाता सांघा भी सेक्स चेज करवा चुकी है। वह साउथ एशियन की फेमस ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। ट्रांसजेडर कम्यूनिटी द्वा ऑर्गनाइज किए हुए की ब्यूटी पेजेंट्स में वो हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। वह मिस ग्लेमर क्वीन यूनिटेड किंगडम भी रह चुकी हैं। उन्हें काफी कामयाब ट्रांसजेंडर मॉडल माना जाता है।

PunjabKesari

अंजलि लामा


नेपाल के एक गाव में नबिन वाहिबा का जन्म हुआ था जो कि एक पुरुष था। अपनी पहचान को लेकर दुविधा में रहने वाले इस शख्स ने भी चेंज ऑपरेशन कर खुद को अंजलि बना लिया। उनके इस फैसले से उनके परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन उनकी मां ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News