दीपिका से शाहिद तक ये फेमस स्टार्स कभी हुआ करते थे बैकग्राउंड डांसर, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप

11/22/2017 5:35:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड में एेसे कई सितारे हैं जिन्होंने काफी मेहनत करके आज एक मुकाम हासिल किया है। हम उन न्यू कर्मस की बात कर रहें है जो कभी बैकग्राउंड डासंर थे लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत करके बॉलीवुड में अब अपनी एक खास जगह बना ली है। आप उन एक्टर और एक्ट्रैस का नाम सुनकर हैरान हो जाएंगे। 

शाहिद कपूर 

जी हां शाहिद ने भी अपनी जिंदगी में बेहद मेहनत की और आगे बड़े। इतना ही नहीं उन्होंने कोरियोग्राफर के अधीन रहकर काम किया। आज वो उन एक्ट्रैस के साथ काम कर रहें हैं जिनके लिए कभी उन्होंने ब्रेक डांसर के रुप में काम किया।


दीपिका पादुकोण 

वहीं बॉलीवुड की दीवा दीपिका को कौन नहीं जानता है। वह इस समय बॉलीवुड की सफल एक्ट्रैस मानी जाती हैं। वो भी कड़ी मेहनत करके इस मकाम तक पहुंच पाई हैं। दीपिका भी पहले एक ब्रेक डांसर के रुप में काम कर चुकी हैं। 


डेजी शाह

एक्ट्रैस डेजी शाह की फिल्म भले ही लोगो के दिल में कुछ खास जगह बता नहीं पाई हैं। लेकिन सलमान की फिल्म तेरे नाम में उन्होंने ब्रेक डांसर के रुप में काम किया था। जिसके बाद सलमान खान ने खुद उनको अपने साथ काम करने का मौका दिया।


सुशांत सिंह राजपूत 

एक टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने बॉलीवुड में एक ब्रेक डांसर के रुप में काम किया। लेकिन बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी में में उनकी एक्टिंग को लोगो ने काफी पसंद किया। जिसके कारण उनको आज बड़े एक्टर्स के रुप में जाना जाता है। 

अरशद वारसी

सर्किट के किरदार से लोगो के दिल में जगह बनाने वाले अरशद का नाम बड़े कॉमेडियनस में लिया जाता हैं। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से ही की थी।