कृषि बिल पर पंजाब-हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन, दिलजीत-सोनू सूद सहित इन स्टार्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

11/27/2020 1:53:19 PM

मुंबई. किसान कृषि बिल को वापिस लेने की लगातार मांग कर रहे हैं। किसानों का कृषि बिल के खिलाफ प्रर्दशन लगातार जारी है। पंजाब और हरियाणा के किसान मिलकर दिल्ली में दाखिल होने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। जो उनको दिल्ली में दाखिल होने से रोक रही है। कोरोना काल में ऐसा प्रोटेस्ट सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। स्टार्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्टर सोनू सूद सहित कई स्टार्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

 

दिलजीत दोसांझ


दिलजीत ने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट की तस्वीर शेयर की है। शेयर तस्वीर में हम देख सकते हैं कि किसान दिल्ली दाखिल होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह सफल नही हो पा रहे। तस्वीर शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा-''बाबा भला करें, सब कुछ ठीक हो जाए'' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और किसानों का समर्थन कर रहे हैं।

 

सोनू सूद

 


वहीं एक्टर सोनू सूद ने भी ट्वीट कर किसानो का समर्थन किया है। सोनू ने लिखा- ''किसान मेरा भगवान''

 

उर्मिला मातोंडकर

 

 एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी किसानों के समर्थन में उतरी है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा-''अन्नदाता सुखी भव:" फैंस द्वारा इन ट्वीट्स को खूब लाइक किया जा रहा है।


बता दें किसानों लगातार दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों से बात करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कोई बात नही बन रही। केद्रीय सरकार द्वारा कृषि बिल 2020 पास किया गया था।

इस बिल को सितंबर 2020 में पास किया गया था। ये कृषि से जुड़े तीन विभिन्न बिलों का मेल है। उस समय भी इस पर खूब बवाल हुआ था और सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी के खिलाफ प्रर्दशन किया गया था।

Parminder Kaur