एकता की सक्सेस पार्टी में छाईं टीवी की हसीनाएं, सनी के रेड लुक ने लूटी महफिल

10/11/2019 1:56:23 PM

बॉलीवुड तडका टीम. टीवी की क्वीन एकता कपूर अपने सीरियलस और फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं अब इन दोनों इंडस्ट्री के साथ-साथ एकता ने डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर भी अपनी धाक जमा ली है। ऑल्टी बाला कजी पर अब तक उनकी प्रोड्यूस की गईं कई वेबसीरीज रिलीज हुई हैं। इन वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया। इसी सेलिब्रेशन को सेलिब्रेट करने के लिए एकता ने बीती रात एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। आइए डालते हैं हसीनाओं के लुक पर एक नजर...

रिद्धिमा पंडित 

पार्टी में रिधिमा पंडित ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस में हाॅट अवतार में पहुंची। मिनिमल मेकअप,खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। 

श्रीति झा

कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस श्रीति झा भी पार्टी में बोल्ड लुक में पहुंची। 

सनी लियोन

बेबी डॉल सनी लियोन यहां पति डेनियल वेबर के साथ पहुंची। सनी का रेड लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  

दिव्यांका त्रिपाठी

पार्टी में मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने हसबेंड विवेक दहिया के साथ पहुंची। दिव्यांकाब्लैक ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लैक हील्स में काफी जबरदस्त लग रही थीं। वही उनके पति व्हाइट एंड ब्लैक कलर की प्रिंटड शर्ट और ब्लैक पैंट में एक्ट्रेस के साथ पोज दे रहे है।

कुबरा सेठ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुबरा सेठ का ब्लैक शार्ट ड्रेस में स्टनिंग लुक देखने को मिला। कुबरा ने इस लुक को कैरी करते हुए ब्लैक हील पेयर की हुई थी। 

करिशमा तन्ना

करिशमा तन्ना ग्रीन कलर की शार्ट ड्रेस और ओपन हेयर में बोल्ड अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती दिखीं। 

इस दौरान एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई का भी सबसे अलग लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस ने पार्टी में ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस पेयर की हुई है और सिल्वर कलर का पर्स साइड में कैरी किया हुआ है।


इस दौरान स्टार रोनित रॉय अपनी पत्नि के साथ पार्टी में शामिल हुए। 


एरिका फर्नांडिसग्रीन और ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखीं। इस अलावा पार्टी में और भी कई स्टार्स ने वहां खूबसूरत अंदाज में एंट्री की।

Smita Sharma