43 की उम्र में हॉलीवुड सुपरस्टार चैडविक बोसमैन का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

8/29/2020 1:31:07 PM

मुंबई. आज सुबह हॉलीवुड से बहुत बुरी खबर सामने आई हैं। जिससे पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई हैं।  फिल्म ब्लैक पैंथर में दमदार किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाले सुपरस्टार चैडविक बोसमैन का निधन हो गया है। चैडविक पिछले 4 साल से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। चैडविक ने महज  43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। चैडविक की मौत से बॉलीवुड को भी गहरा दुख लगा हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चैडविक को श्रद्धांजलि दी है। 

अनुपम खेर


बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने चैडविक की तस्वीर शेयर कर लिखा- इतनी कम उम्र में ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक बोसमैन के जाने की खबर से दुखी हूं। ना सिर्फ वो एक बेहतरीन कलाकार थे बल्कि एक खूबसूरत मुस्कुराहट के साथ बहुत अच्छे इंसान भी थे। पूरे परिवार,दोस्तों और चाहने वालों के साथ मेरी सांत्वना।

करीना कपूर


बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने चैडविक बोसमैन की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की और लिखा - आत्मा को शांति मिले।

 

रणवीर सिंह


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी चैडविक की मुस्कुराती हुई एक तस्वीर शेयर की और टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया।

 

अर्जुन कपूर


 बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने चैडविक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आप स्क्रीन पर बहुत ग्रेसफुल और डिग्निफाइड नजर आते थे। आप पिछले 4 साल से चुपचाप कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे। ये जानने के बाद आपके लिए मेरे दिल में इज्जत ओर बढ़ गई है।

 

यामी गौतम


एक्ट्रेस यामी गौतम ने चैडविक की तस्वीर के साथ एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा - आपके रास्ते में जो भी परेशानी आती हैं वो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने के मकसद से आती है।

 

मनीष पॉल


मनीष पॉल ने भी हॉलीवुड के सुपरस्टार चैडविक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

वरूण धवन

वरूण धवन ने भी पोस्ट शेयर कर चैडविक को श्रद्धांजलि दी है। इन सबके अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस प्रियामणि ने भी  चैडविक को याद किया। ट्विटर  पर 'चैडविक बोसमैन फॉरएवर' ट्रेंड कर रहा है। चैडविक के चाहने वाले उनको याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें चैडविक ने अपने करियर में '42' और 'Get on Up' जैसी फिल्मों में नाम कमाया। फिर साल 2018 में आई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'ब्लैक पैंथर' में 'टी चाला' का किरदार निभा कर सभी के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। चैडविक 'अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' और 'अवेंजर्स एंडगेम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में भी नजर आए थे।

Smita Sharma