फूटी आंख ना भाने वाले ये स्टार्स, अब बने एक-दूसरे की दिलों की धड़कन

7/16/2018 5:02:12 PM

मुंबई:  बॉलीवुड स्टार्स के बीच अफेयर और ब्रेकअप की बातें तो आम सुनने को मिल ही जाती हैं। इतना ही नहीं कई लोगों का यह कहना है कि बॉलीवुड का मतलब कैटफाइट और झगड़े ही होते हैं। परदे पर दिखने वाले स्टार्स फिल्मों में चाहे अपने को-स्टार्स के साथ कितने ही प्यार से रहते हो या उनकी अब आपस में गहरी दोस्ती हो गई हो,लेकिन एक समय एेसै था जब इन स्टार्स की आपस में नहीं बनती थी। आज हम आपको एेसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कभी एक-दूसरे से नहीं बनती थी, लेकिन अब कई जगह एक- साथ देखे जाते हैं। 

 

 

शाहरुख खान- काजल


बाॅलीवुड स्टार शाहरुख खान और काजोल ने एक- साथ कई ब्लाॅकबस्टर फिल्में दी। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि फिल्म बाजीगर के दौरान दोनों के बीच कुछ लड़ाई हो गई थी। 

 

अजय देवगन - सलमान खान

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और सलमान खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान दोनों के रिश्ते खट्टे पड़ गए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच सब ठीक हो गया।


 

 कैटरीना कैफ - सलमान खान

बाॅलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और सलमान खान ने कई फिल्में की । यहां तक की दोनों ने काफी समय से एक दूसरे को डेट भी किया। सलमान और कैटरीना के बीच रणबीर कपूर आ गए थे जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के बीच लंबे समय तक दूरियां भी रही थी। सलमान अब कैटरीना के करियर को एक बार फिक संभालने की कोशिश कर कर रहे हैं। 


 

 

फरहान अख्तर- ऋतिक रोशन

फिल्म लक्ष्य बनाते समय फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। सब सही हो जाने के बाद दोनों को फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में देखा गया था।


 

रोहित शेट्टी- अजय देवगन


डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सबसे ज्यादा फिल्में अजय देवगन के साथ की है,लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब दोनों में बनती नहीं थी। 


 

आमिर खान- जूही चावला


बाॅलीवुड स्टार आमिर खान और जूही चावला को फिल्म कयामत से कयामत तक मे पहली बार देखा गया था, लेकिन फिल्म की इश्क की शूटिंग के दौरान आमिर और जूही में उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं होने लगी थी जिससे परेशान होकर जूही आमिर से कटने लगीं थी। आज दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।


 

 

अर्जुन कपूर- रणवीर सिंह


बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की एक-दूसरे से को नहीं बनी। यहां तक की फिल्म गुंडे की शूटिंग के दौरान भी इनकी कम ही बातचीच होती थी, लेकिन आज दोनों की दोस्ती जय- वीरू जैसी है। 


 

रणबीर कपूर- अयान मुखर्जी
 

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी आज पक्के दोस्त हैं। अयान के साथ रणबीर फिल्म वेक अप सिड से जुड़े थे। फिल्म ये जवानी है दीवानी में भी दोनों को साथ देखा गया, लेकिन एक समय एेसा था जब दोनों की आपस में नहीं बनती थी।

 

 

कैटरीना कैफ - आलिया भट्ट

बाॅलीवुड एक्ट्रैस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट दोनों आज बेस्टफ्रेंड हैं। दोनों की दोस्ती जिम में हुई थी, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि एक वर्ल्ड टूर के दौरान दोनों में अनबन देखी गई थी। 

Punjab Kesari