'ऐसा कोई सगा या पराया नहीं, जिसे राजू श्रीवास्तव ने हँसाया नहीं...'गजोधर भैया' के निधन से सदमे मे बॉलीवुड स्टार्स

9/21/2022 1:27:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज 21 सितंबर..कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने सबको रुला दिया। अस्पताल में पूरे 41 दिन तक मौत से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद राजू का बुधवार सुबह निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। राजू श्रीवास्तव ने गजोधर भैया बन अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया और आज अपने निधन से सबकी आंखों में आंसू दे गए हैं। एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े स्टार्स और उनके दोस्त सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- ऐसा कोई सगा या पराया नहीं, 
जिसे राजू श्रीवास्तव ने हँसाया नहीं। 
बहुत जल्दी चले गए राजू भाई। 
आप स्टैंड अप कॉमेडी के सच्चे लीजेंड थे। ॐ शान्ति #RajuShrivastava

 

राजू के जाने से दुखी शेखर सुमन लिखा- पिछले एक महीने से मैं जिस चीज के डर में जी रहा था, आखिरकार वह हो गया। राजू श्रीवास्तव, हम सभी को अपने स्वर्गीय निवास के लिए छोड़ गए। उनके निधन की खबर सुनकर मैं टूट गया हूं। भगवान उन्हें शांति प्रदान करे।

 

शेखर सुमन ने दूसरा ट्वीट कर लिखा, राजू सबसे मजेदार आदमी थे। हम सब उन्हें हमेशा याद करेंगे। मुझे कई शो में उन्हें जज करने का सौभाग्य और सम्मान मिला था, जिसमें "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" का नाम भी शामिल है, इस शो ने उन्हें अकल्पनीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह अद्वितीय थे।"

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से सोनू सूद का दिल टूट गया। उन्होंने ट्विटर पर कॉमेडियन की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "आरआईपी राजू भाई।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

राजपाल यादव ने राजू श्रीवास्तव की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि राजू का निधन हो गया है। राजपाल ने कॉमेडियन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इस नुकसान का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपने हम सबको बहुत जल्दी छोड़ दिया है। तुम बहुत याद आओगे मेरे भाई। मैं बस इस पर विश्वास नहीं कर सकता।"

 

जयाप्रदा ने ट्वीट कर लिखा, 'मशहूर कॉमेडियन हमारे बीच नहीं रहें। सबको हमेशा हंसाने वाला इंसान आज खुद खामोश हो गया और सबको दुखी कर गया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि'।

 

 

 

कैलाश खेर

 

 

अजय देवगन
 

 

Content Writer

suman prajapati