एक-दूसरे के प्यार में पागल थे बॉलीवुड के ये 11 कपल्स, लेकिन शादी से पहले हो गए जुदा

6/13/2018 4:00:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड में फिल्मों के साथ-साथ रियल लाइफ में भी जोडिय़ां बनती आईं हैं और आज के दौर में भी बनती है। ऐसे कई कपल्स हैं जिनका प्यार सालों बाद भी बरकरार है और वो आज भी साथ हैं। लेकिन वहीं बॉलीवुड में एेसे कई कपल्स हैं जिनका रिश्ता सालों बाद चलने के बाद टूट गया और उनका प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। वहीं अब ये कप्लस ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे से मिलना तो दूर उनकी शक्ल भी नहीं देखते हैं। आज हम आपको एेसी ही कुछ जोड़ियों से मिलवाएंगे जो साथ तो रहे यां दूर लेकिन फिर भी इन जोड़ियों के चर्चे हमेशा मशहूर हुए हैं। फैंस की जुबान पर इन कपल्स के नाम आते ही लोग इनकी लव स्टोरी और लव-एडिंग के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं। 

PunjabKesari

 

1. सलमान खान- एेश्रवर्या राय 

सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी में प्यार, रोमांस, झगड़ा, मारपीट और ब्रेकअप का खूब तड़का देखने को मिला। इस वक्त काफी खबरें सामने आई थी कि सलमान और ऐश्वर्या जल्द शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बताया जाात है कि इनके रिश्ते में तब दरार आई जब नशे की हालत में ऐश्वर्या के घर पहुंचकर जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। खबरों के मुताबिर 12 फरवरी 2002 को एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया कि उन्हें इतना गुस्सा इसलिए आ गया क्योंकि ऐश्वर्या उनसे प्यार का वैसा इजहार नहीं कर रही थीं, जैसा वह चाहते थे। इन्हीं बातों के चलते सलमान और एेश्रवर्या में कई हंगामें देखने तो मिले। ऐश्वर्या ने सलमान पर गाली देने और मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए और इनकी लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया। वहीं एेश्वर्या का नाम कई स्टार्स के साथ जोड़ा गया। वहीं 20 अप्रेल 2017 को एेश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली। अब उनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी हैं। 

 

PunjabKesari

 

2. जॉन अब्राहम-बिपाशा बासु 


अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले जॉन अब्राहम और बिपाशा के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटौरी। बिपाशा अब भले ही करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बन गई हों, लेकिन इससे पहले वो पूरी तरह जॉन की होने को तैयार थीं। साल 2014 में जॉन के एक ट्वीट किया। जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा हक्का बक्का रह गईं और जो शख्स उनसे शादी की बातें कर रहा था, वो शादीशुदा है यह जानकर बिपाशा का दिल टूट गया। जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। 

 

PunjabKesari


3. रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण 


दीपिका और रणबीर भले की अलग हो गए हों लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी साथ में देखना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों अलग हुए और आज की तारीख में दोनों अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक रहा। पहली फिल्म "बचना ए हसीनों" के सेट पर दोनों करीब आए। दीपिका रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू तक गुदवा लिया था। ब्रेकअप के बाद रणबीर-दीपिका ने 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' में काम किया। दोनों ही फिल्में रणबीर के करियर के लिए अहम साबित हुईं। अब दीपिका की रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। वहीं रणबीर आलिया के साथ अपने अफेयर की खबरों के लेकर चर्चा मे हैं। 

 

PunjabKesari

 


4. करीना कपूर-शाहिद कपूर 

शाहिद और करीना कभी बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे, लेकिन कुछ इनके रिश्ते में एेसी दरार आई और दोनों की राहें अलग हो गई। दोनों ने लंबे समय तक दूरी बनाए रखी। उसके बाद ये जोड़ी जब वी मेट और उड़ता पंजाब में साथ दिखी। दोनों को अक्सर इवेंट और अवॉर्ड फंक्शन में इग्नोर करते हुए देखा जाता है। .शाहिद की मीरा राजपूत से शादी हो चुकी है और उनकी बेटी का नाम मीशा है। जबकि करीना कपूर सैफ अली खान के साथ घर बसा चुकी हैं। उनके बेटे का नाम तैमूर है। दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। 

 

PunjabKesari

 


5. अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर 

अभिषेक और करिश्मा का प्यार एक वक्त पूरे बॉलीवुड में चर्चा में था। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत अभिषेक की बहन श्वेता नंदा की शादी के बाद हुई। दरअसल, श्वेता की शादी करिश्मा के बुआ के लड़के से हुई है। इसी शादी के दौरान करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे के करीब आए। दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था। हालांकि, करिश्मा की मां बबीता और अभिषेक की जया बच्चन को ये रिश्ता कुछ खास पसंद नहीं था। इसके बावजूद दोनों की सगाई हो गई। लेकिन, उस दौर में अभिषेक की फिल्में एक के बाद धड़ाधड़ फ्लॉप हो रही थीं, जबकि करिश्मा उस दौर की कामयाब एक्ट्रेस थीं। इसी बात को लेकर करिश्मा की मां बबीता के मन में ये डर बैठ गया कि अगर अभिषेक का करियर नहीं चला तो क्या होगा? इसके बाद उन्होंने करिश्मा पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाया। वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम न करें। ये बात करिश्मा की मां और करिश्मा दोनों को ही नामंजूर थी। लिहाजा, दोनों की सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए। सगाई टूटने के बाद 2003 में करिश्मा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद से दोनों के रिश्तों में अनबन की खबरें हमेशा मीडिया में आती रहती थी और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों को दो बच्चे समायरा और कियान हुए हैं। वहीं अभिषेक ने एेश्वर्या राय के साथ शादी कर ली और दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी हैं। अभिषेक और एेश्वर्या अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। 

PunjabKesari

 


6. डिनो मोरिया-बिपाशा बासु 


बिपाशा के साथ पहला नाम जुड़ा था डिनो मारिया का। दोनों ने साथ में 'राज', 'गुनाह', 'रक्त' और 'इश्क है तुमसे' जैसी फिल्में की। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी रही। लेकिन बाद में उनकी राहें जुदा हो गईं। हालांकि दोस्ती अब भी बरकरार है।

 

PunjabKesari

 

7. संजय दत्त-माधुरी दीक्षित 


90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। कहा जाता है कि उनका रिश्ता 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद खत्म हो गया। माधुरी दीक्षित उनसे मिलने जेल तक नहीं गई थी जिसके बाद संजय ने माधुरी से अपना राहें अलग कर ली। बाद में माधुरी ने अमेरिका के डॉ श्री राम नेने से शादी करके अपना घर बसा लिया और अब इनके दो बेटे भी हैं। वहीं संजय ने भी काफी अफेयर्स के बाद मान्यता से शादी कर ली और इनके भी दो बच्चें हैं। दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। 

 

 

PunjabKesari

 

8. रेखा-अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद भी दोनों में एक एेसा रिश्ता था जिसनें काफी सुर्खियां बटौरी। खबरों के मुताबिक जया बच्‍चन ने रेखा को डिनर पर बुलाकर साफ शब्‍दों में कह दिया था, कि वे किसी भी क़ीमत या परिस्थिति में अपने पति अमिताभ बच्‍चन को नहीं छोड़ेगी और अपने कहे अनुसार उन्‍होंने वादा निभाया भी। वहीं सुपरहिट फिल्म ‘सिलसिला’ में दोनों की राहें अलग हो गई लेकिन दर्शकों ने फिल्म में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया।

 

 

PunjabKesari

 

 

9. शत्रुग्न सिन्हा-रीना रॉय

बॉलीवुड में जिस समय रीना रॉय का करियर अपने चरम पर था, उस वक्त उनका अफेयर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ चल रहा था। किसी काम के सिलसिले में जब रीना लंदन गई हुई थीं, तो शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर सबको चौंका दिया था। जब रीना को शादी की खबर लगी तो वो भड़क गईं और तुरंत वापस आकर उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से इसका जवाब मांगा। शादी के कई सालों बाद तक भी वो रीना से मिलते रहे लेकिन इस रिश्ते का अंत क्यों हुआ, इसका जवाब कोई नहीं जानता।

 

PunjabKesari

 

10. मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में 54 साल की उम्र में बाथटब में गिरने से मौत हो गई थी। श्रीदेवी ने 3 दशक लंबे अपने सिने करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें चांदनी और लम्हे जैसी हिन्दी फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्में भी शामिल हैं। 90 के दौर की मशहूर श्रीदेवी का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए थे। साल 1984 में बनी फिल्म 'जाग उठा इंसान' के शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के बीच प्यार की पहली शुरूआत हुई थी। मिथुन श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे, जबकि श्रीदेवी की शर्त थी कि पहले वो अपनी बीबी योगिता बाली से तलाक लें। उसके बाद वो उससे शादी करेंगी। मिथुन ने जब योगिता बाली पर तलाक का दबाव बढ़ाया तो योगिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इतना देखकर मिथुन का हौंसला नहीं बढ़ा। योगिता हादसे के बाद से ही मिथुन और श्रीदेवी के बीच दूरियां बढ़नी शुरू हो गई और इस तरह इस लव स्टोरी का एंड हो गया। श्रीदेवी ने मिथुन को छोड़कर 8 साल बड़े बोनी कपूर से शादी कर ली।

 

PunjabKesari

 


11. सनी देओल-डिंपल कपाड़िया 


बॉलीवुड एक्टर सनी और डिंपल के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटौरी। बताया जाता है कि सनी डिंपल शादीशुदा थीं। इसके बावजूद भी सनी डिंपल के प्यार में पागल थे। जिस समय दोनों एक दूसरें के साथ रिलेशन में थे वहीं उस वक्त दोनों का फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था। सनी ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। सनी और डिंपल ने कई फिल्मों में काम किया और दोनों में बेहद लगाव हो गया। प्यार भी इतना कि दोनों एक दूसरे को देखे बिना नहीं रहते थे। डिंपल और सनी के प्यार की खबर सनी की पत्नी पूजा को लग गई। वो दोनों के रिश्ते को लेकर काफी नाराज हुईं। वहीं डिंपल के पति यानि एक्टर राजेश खन्ना को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया जिसकी वजह से सनी और डिंपल को अलग होना पड़ा और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। वहीं कुछ समय पहले सोशल साइट पर दोनों की एक वीडियो काफी वायरल हुई थी जिसमें सनी और डिंपल एक दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आए थे। इन तस्वीरों को देखकर दोनों की अफेयर की खबरें एक बार फिर से ताजा हो गई थीं। कहा जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन इसका कोई सबूत नहीं मिला था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News