Kiss Day: रणवीर से लेकर विनोद खन्ना तक,डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी करते रहे 'किस'

2/13/2019 4:15:43 PM

मुंबई: इन दिनों देश भर में वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है। आज इस वीक का सातवां दिन, किस डे सैलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में किस सीन दिखाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कई बार शूटिंग के दौरान किस करते वक्त बॉलीवुड सितारे अपना आपा खो बैठते है और डायरेक्टर के कट कहने पर भी नहीं थमते। आज हम आपको कुछ एेसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जो किसी की परवाह ना करते हुए शूटिंग के दौरान किस करते रहे। 

 


दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 

फिल्म- गोलियों की रास लीला


फिल्म 'गोलियों की रास लीला' में दीपवीर का एक किस सीन था। किस सीन की शूटिंग के दौरान ये दोनों डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रूके और एक दूसरे को लगातार किस करते रहे। बताया जाता है कि, उस समय फिल्म के सेट पर लगभग 50 लोग मौजूद थे जो कि यह सब देख कर काफी हैरान हो गए थे।

 

 

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण
 
फिल्म- ये जवानी है दिवानी

 

फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में रणबीर कपूर दीपिका संग किस कर रहे थे। वह किस में इतना खो गए थे कि निर्देशक की अवाज भी उन्हें नहीं सुनी, जिसकी वजह से ये किसिंग सीन काफी लंबा चला था।

 

 

टाइगर श्रॉफ-जैकलीन फर्नांडिस 

फिल्म- फ्लाइंग जट


बताया जाता है फिल्म 'फ्लाइंग जट' के एक सीन के दौरान जब टाइगर और जैकलीन एक किसिंग सीन की शूटिंग कर रहे थे तो दोनों इस सीन में इतना खो गए थे कि कट बोलने के बाद भी ये एक्टर्स एक दूसरे को किस करते रहे।

 

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलीन फर्नांडिस 

फिल्म- ए जेन्टलमैन

 

 फिल्म 'ए जेन्टलमैन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलीन फर्नांडिस ने किस सीन दिए थे। एक किस सीन के दौरान ये दोनों लगातार किस करते रहे। 

 


विनोद खन्ना-माधुरी दीक्षित 

फिल्म- दयावान 

फिल्म 'दयावान' में विनोद को माधुरी संग किस करना था। इस सीन के दौरान विनोद इतना खो गए थे कि वो कट बोलने पर भी खिद को नहीं रोक पाए थे।

Konika