इंग्लैंड में कुछ इस तरह क्रिकेट मैच का आनंद ले रहे हैं सेलिब्रिटीज

7/10/2019 12:36:35 PM

मुंबई: इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का सेमी फाइनल का क्रेज फैंस के सिर चढ़ बोल रहा है। इस मैच का खुमार देश में हर क्रिकेट फैन पर देखा जा सकता है। बीते दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के बिंदास एक्टर अनिल कपूर भी मैच देखने के लिए पहुंचे।

 

 

उनके साथ उनके भाई संजय कपूर भी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। दोनों सितारे इस मौके पर मैच का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के अलावा संजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी कुछ पोस्ट शेयर किए हैं और लिखा है “#bleedingblue। दोनों भाई टीम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर आदित्य कपूर भी ये मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टेडियम की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। 

 


अनिल कपूर की बात करें तो वे फेमस ब्रांड Spotify के प्रमोशन में बिजी हैं। वे इस ब्रैंड का चेहरा हैं। अनिल को इस ब्रांड का चेहरा इसलिए बनाया गया है क्योंकि वे 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी काफी फिट हैं। फिल्मों की बात करें तो वे तख्त, मलंग और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। वहीं संजय कपूर की बात करें तो वे हाल ही में वाइफ महीप कपूर के साथ न्यूयॉर्क में स्पॉट किए गए थे।

 

 

वे न्यूयॉर्क वेकेशन पर थे। इस दौरान फैमली ने वहां पर पहले से मौजूद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से भी मुलाकात की थी। मौका अर्जुन कपूर के बर्थडे का था।

Konika