Year Ender : ये हैं बॉलीवुड के वो दिग्गज स्टार्स जो 2017 में कह गए दुनिया को अलविदा, हमेशा खलेगी कमी

12/30/2017 5:43:15 PM

मुंबई: नया साल 2018 शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकि है। अगर हम इस साल यानि 2017 की बात करे तो बॉलीवुड में कई न्यू कमर्स ने डेब्यू किया वहीं दूसरी ओर शशि कपूर, विनोद खन्ना और रीमा लागू समेत कुछ लीजेंड्स ने दुनिया को अलविदा कहा, जिनकी कमी दुनिया को हमेशा खलेगी। आज हम आपको बताएंगे उन सितारों के नाम जिन्होंने अपने हुनर के दम पर सदा के लिए सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है।

शशि कपूर 

बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर शशि कपूर 4 दिसंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर  दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने 2017 में लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पूरे हिन्दु रीति रिवाज के साथ किया गया था।

राम मुखर्जी 

बॉलीवुड एक्ट्रैस रानी मुखर्जी के पिता और पॉपुलर डायरैक्टर और प्रोड्यूसर राम मुखर्जी का 22 अक्तूबर 2017 को लंबी बीमारी के कारण 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। राम मुखर्जी हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने डायरैक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर्स थे। वे मुंबई स्थित हिमालया स्टूडियो के फाउंडर्स में से एक थे।  

नीरज वोरा 
 
बॉलीवुड एक्टर नीरज वोरा ने 4 दिसंबर 2017 को सुबह करीब 4 बजे अंधेरी (मुंबई) के कृति केयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 54 साल के थे। 19 अक्टूबर, 2016 को आए ब्रेन स्ट्रोक की वजह से नीरज को दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था। 

 इंद्र कुमार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करीबी दोस्त और एक्टर इंद्र कुमार की हार्टअटैक की वजह से 28 जुलाई 2017 को 44 साल की उम्र में मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार रोड श्मशान भूमि में किया गया था। 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले इंदर कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज 1996 में 'मासूम' फिल्म से किया था। 2017 में आई 'हु इज द फर्स्ट वाइफ ऑफ माई फादर' उनकी आखिरी फिल्म थी।

रीमा लागू

बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रैस रीमा लागू ने 59 साल की उम्र में 18 मई 2017 को अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। रीमा का जन्म 21 जून 1958 को मुंबई में हुआ था। रीमा लागू ने ‘हम आपके हैं कौन’, वास्तव और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई। जिंदगी के आखिरी दिनों में रीमा स्टार प्लस के शो 'नामकरण' में विले की भूमिका निभा रही थीं।

विनोद खन्ना 

बॉलीवुड सुपरस्टार और पॉपुलर एक्टर विनोद खन्ना 70 साल की उम्र में 27 अप्रैल 2017 में दुनिया को अलविदा कह गए। विनोद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनकी तबीयत खराब हो रही थी। आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखकर उनको याद करते हैं। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 में हुआ था।

सीताराम पंचाल

पान सिंह तोमर जैसी फेमस फिल्में करने वाले एक्टर सीताराम पंचाल 54 साल की उम्र में 10 अप्रैल 2017 में दुनिया को अलविदा कह गए। बताया जाता है कि वह फेंफडों और किडनी कैंसर से पीड़ित थे।

ओम पुरी

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक ओम पुरी के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को मानो हिला कर रख दिया था। 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। ओम पुरी ‘अर्ध सत्य’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘तमस’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसी साल 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ओम पुरी की आखिरी फिल्म है।