अमिताभ बच्चन से लेकर किरण खेर तक ने एथलीट हिमा दास की जीत पर ट्वीट कर जाहिर की खुशी

7/13/2018 5:37:28 PM

मुंबई: 18 वर्षीय हिमा दास ने हाल ही में फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी अंडर-20 एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी अस जीत पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा है। वहीं बाॅलीवुड के कई स्टार्स मे भी ट्वीट कर हिमा को बधाई दी। 

 

 

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'विश्व चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीतने वाली हिमा दास को बहुत-बहुत बधाई। तुमने देश को हाथ उठाकर जयहिंद बोलने का अवसर दिया है।'
 
 

 

बोमन ईरानी 


बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने कहा- बधाई हो हिमा दास पूरे राष्ट्र को आप पर गर्व है। यह कई लोगों को प्रेरित करेगा। 

 

 

किरण खेर

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने कहा- बधाई, प्रिय हिमा। आपने भारत को गर्व दिलाया। आप हमारे चैंपियनों के लिए एक  प्रेरणा हो। 

 


 

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा- एक  बार फिर भारत की बेटी का एक शानदार प्रदर्शन।  

 

 

अक्षय कुमार 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कहा- ऐतिहासिक ! अंडर -20 विश्व एथलेटिक्स में  भारत का पहला स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। वेल डन्न। 


 

फराहन अख्तर

बॉलीवुड एक्टर फराहन अख्तर कहा - बधाई हिमादास .. विश्व में 200 मीटर विजेता अंडर -20 चैम्पियनशिप .. गर्व की बात। यह आश्चर्यजनक है कि यह भाग मिल्खा भाग की 5 साल की सालगिरह के साथ मेल खाता है।  

Punjab Kesari