बॉलीवुड स्टार्स पर चढ़ा हेलोवीन फेस्टिवल का जादू, डरावने कॉस्टयूम पहन शेयर की तस्वीरें

11/1/2018 11:50:16 AM

मुंबई: हॉलीवुड में इन दिनों हेलोवीन फेस्टिवल का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में 31 अक्टूबर को हेलोवीन फेस्टिवल को धूम धाम से मनाया जाता हैं। वहीं हॉलीवुड की संस्कृति इन दिनों बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिल रही है। हाल ही में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपना हेलोवीन लुक फैंस के साथ शेयर किया है। सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू के लेकर प्रिटी जिंटा, ट्विंकल खन्ना, एमी जैक्सन तक हेलोवीन का जादू सर चढ़कर बोल रहा हैं।

PunjabKesari

सोहा अली खान ने अपनी लाडली बेटी इनाया को हेलोवीन फेस्टिवल पर डरावने कपड़े पहना कर तैयार किया। इस पोशाख में वो बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। इनाया मीडिया कैमरा को देख क्यूट अंदाज में पोज देते हुए नजर आईं। 

PunjabKesari

वहीं बीते कुछ दिन से मीडिया से दूरी बनाने वाले नन्हें तैमूर लंबे समय बाद स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर हेलोवीन फेस्टिवल पर क्यूट अंदाज में नजर आए। इस दौरान वह मीडिया कैमरा को देख घूरते हुए दिखे। वहीं फोटोग्राफर्स को हाय-बाय भी कहा। हेलोवीन फेस्टिवल पर तैमूर के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

स्टार किड्स के अलावा एक्ट्रेस सोनम कपूर भी हेलोवीन फेस्टिवल पर भूतिया पोशाक पहन तैयार हुईं हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीर शेयर की। इस दौरान सोनम बेहद अलग अंदाज में नजर आईं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

हेलोवीन फेस्टिवल को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन ने भी भूतिया अंदाज में फैंस को विश किया। उनकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भई एक वीडियो शेयर कर फैंस को हेलोवीन फेस्टिवल की शुभकामनाएं दी है। 

PunjabKesari

सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा खान ने बेटे आहिल की एक क्यूट वीडियो शेयर कर फैंस को हेलोवीन फेस्टिवल की शुभकामनाएं दी है। 

PunjabKesari

वहीं एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने हेलोवीन फेस्टिवल के फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अलग अंदाज की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। 

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने दोनों बेटों के साथ हेलोवीन फेस्टिवल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। तीनों बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

एक्टर अर्जुन कपूर ने हेलोवीन फेस्टिवल के लिए एक अलग अंदाज चुना है। अर्जुन बेहद डरावने अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर को देख आप अर्जुन को पहचान नही पाएंगे। 

PunjabKesari

कल्कि कोचलीन ने भी हेलोवीन के लिए अपना डरावना लुक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News