GQ अवार्ड को अटेंड करने मस्तमौला अंदाज में दिखे स्टार्स, वहीं अजीबोगरीब लुक में पहुंची दीपिका

5/27/2018 12:26:55 PM

मुंबई: शन‍िवार को 'GQ 100 Best Dressed 2018' का आयोजन मुंबई में हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण, ऋत‍िक रोशन, समेत कई स्टार्स पहुंचे।

दीपिका इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद अजीब लुक में नजर आईं। उनका ये लुक काफी अजीबोगरीब लग रहा है।

वहीं ऋत‍िक व्हाइट आउटफिट में काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आए। 

वहीं र‍िचा अपने बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ इवेंट में पहुंची। इस दौरान वह पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सैयामी खेर ने इवेंट में ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में एंट्री मारी। उन्होंने कैमरे के सामने बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

एली अवराम स‍िल्वर गाउन में नजर आईं। क्यूट स्माइल के साथ कैमरे के सामने एली का बिंदास अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अन‍िल कपूर अपने बेटे हर्षवर्द्धन के सा‍थ इवेंट पर आएं। हर्षवर्द्धन यहां अपनी फिल्म के किरदार भावेश जोशी के लुक में दिखे।

कैमरे के सामने अनिल काफी खुश नजर आ रहे हैं।

दूसरी तरफ बिग बॉस 9 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी रोशेल राव अपने पति कीथ सिकेरा का साथ बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं।

दोनों कैमरे के सामने काफी खुश नजर आए और तस्वीरें भी खिंचवाई। 

वही इस फंक्शन के अटेंड करने अंगद बेदी भई पहुंचे लेकिन उनके साथ पत्नी नेहा धूपिया नजर नहीं आईं। 

बता दें कि वहीं इनके अलावा आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मलहोत्रा, कार्तिक आर्यन,

हुमा कुरैशी, हार्दिक पांड्या, नोरा फतेह, सुरवीन चावला, समेत कई स्टार्स काफी स्टनिंग अवतार में नजर आए। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari