कैलेंडर लॉन्च में रेखा से लेकर कार्तिक आर्यन तक ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

1/29/2019 11:51:26 AM

मुंबई: हर साल की तरह इस साल भी मोस्ट अवेटेड डब्बू रतनानी का कैलेंडर लॉन्च हो गया है। बीती शाम हुए इस लॉन्च में रेखा, कृति सैनन, विद्या बालन, टाइगर श्रॉफ, हिना खान, सोनू निगम, उर्वशी रौतेला, अंकिता लोखंडे और सनी लियोन जैसे कई बड़े सितारों ने यहां शिरकत की। इस दौरान सभी सितारे बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे।

 

 

वहीं बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया। लॉन्च पर स्टार्स ने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी संग कई पोज दिए। 

 


बता दें कि इस इवेंट में फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का हाथ थाम पहुंचे।

 

 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर यहां बेहद ही सिंपल अंदाज में पहुंचे।

 

 

वहीं प्रिंस नरूला ने पत्नी यूविका संग मीडिया को पोज दिए।

 

 

तस्वीरें देख साफ पता लग रहा है कि सोमवार की शाम सितारों के लिए बेहद ही खास रही और उन्होंने यहां काफी मस्ती की। 

 

 

 

Konika