ये हैं इंडस्ट्री के बेहद क्यूट बच्चे, जिन्हें देख आपको भी आ जाएगी अपने लव वन्स की याद

11/3/2018 11:37:11 AM

मुंबईः घर में बच्चे के आने से चारों और खुशियां ही खुशियां होती है। उनके आने से मां-बाप का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। वहीं बाॅलीवुड स्टार्स के बच्चे भी अपने माता पिता की तरह काफी पाॅपुलर होते हैं। देखिए उन स्टार्स की लिस्ट जिनके बच्चों की तस्वीरें आए दिन मीडिया पर छाईं रहती हैं। 

 

तैमूर अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती हैं। करीना भी कई बार बेटे तैमूर के साथ स्पाॅट होती रहती हैं। फैंस तैमूर की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। 

 

 

जैन कपूर और मीशा कपूर

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के बेटा और बेटी हैं। शाहिद उनकी लाडली मीशा कपूर के साथ बेहद प्यारा रिश्ता है। वहीं ज़ैन की बात करें तो उनका जन्म 5 सितंबर को हुआ। उनके पैदा होने के बाद शाहिद की फैमिली कम्पलीट हो गई। आए दिन मीशा की क्यूट तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती हरहती हैं।

 

वहीं कुछ दिन पहले मीशा और जैन की एक क्यूट तस्वीर मीरा ने अपने इंस्टाग्रानम स्टोरी शेयर की जिसमें मीशा अपने छोटे भाई को बड़े ही प्यार से निहारती नजर आईं। 

 

नोह, एशर और निशा


 बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और वीबर भी सरोगेसी के माध्यम से दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने  हैं। सनी आए दिन अपने बच्चों के साथ स्पाॅट होती रहती हैं। इसके साथ ही सनी मे ओक बेटी को भी गोद लिया। सनी अपनी बेटी निशा की क्यूट तस्वीरें सोशल साइट इंस्चाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

शहरान और इकरा


बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मान्यता से बहुत ही चोरी छिपे शादी की थी।  शादी कुछ सालों बाद ही संजय और मान्यता के घर दो जुड़वा बच्चे हुए। उन्होंने बच्चों का नाम शहरान और इकरा रखा। आए दिन संजय अपने बच्चों के साथ डिनक करते या घूमते हुए स्पाॅट होते हैं। 

आराध्या बच्चन

बाॅलीवुुड एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में ऐश्वर्या राय से हुई थी I 2011 में ऐश्वर्या ने एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम आराध्या है I अभिषेक और आराध्या की तस्वीरें अक्सर सोशल साइट पर वायरल होती हैं।

 

रियान और राहिल

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स बुलाए जाने वाले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के दो बेटे हैं।उनके बड़े बेटे का नाम रियान,और छोटे बेटे का नाम राहिल है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती हैं।   

 

यश- रूही

करण जौहर के घर भी सरोगेस से जुड़वा बच्चे हुए।  उन्होंने बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश रखा । करण सिंगल पापा है। वह अपनी मां के साथ मिलकर अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। करण आए दिन अपने क्यूट बच्चों की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करते हैं। 

Neha