नेहा धूपिया समेत 2018 में इन स्टार्स के घर आए नन्हें मेहमान

12/30/2018 11:18:18 AM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी कोई नया स्टार किड आता है तो उसपर हर किसी की नजर टिकी रहती है। उनके नाम, उनका पहला कदम और उनकी हर एक तस्वीर का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये स्टार किड्स अपने स्टार माता-पिता की तरह काफी पॉपुलर हो जाते हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आज हम आपको इस पैकेज में बताएंगे जिन्होंने साल 2018 में जन्म लिया है और सभी एक से बढ़कर एक हैं।

लीजा रे

बॉलीवुड एक्ट्रेस  लीजा रे  ने साल 2012 में दिल्ली के जैसन देहनी से शादी की। उन्होंने इसी साल सेरोगेसी की मदद से ट्विन बेबी गर्ल्स को जन्म दिया है। 46 साल की उम्र में मां बनीं लीजा ने अपनी बेटियों का नाम सूफी और सोलिल रखा है।

मीरा राजपूत 

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ 7 जुलाई 2015 में शादी की थी। मीरा ने इसी साल 5 सितम्बर को बेटे ज़ैन कपूर को जन्म दिया है। इससे पहले उनकी बेटी मीशा कपूर भी है जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था।

सनी लियोन 

एक्ट्रेस सनी लियोन और डेनियल वेबर ने 4 मार्च 2018 को घोषणा की थी कि सेरोगेसी की मदद से उन्हें ट्विन बॉयज हुए हैं जिसका नाम उन्होंने अशेर सिंह वेबर और नोरा सिंह वेबर रखा है। पिछले साल जुलाई में उन्होंने निशा कौर वेबर को भी गोद लिया था।

सुनिधि चौहान

सिंगर सुनिधि चौहान ने म्युज़िक कम्पोज़र हितेश सोनिक से साल 2012 में शादी की। वहीं इसी साल सुनिधि के घर नन्हा मेहमान आया है जिसका नाम उन्होंने तेघ सोनिक रखा है। 

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी के साथ दिल्ली के गुरद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी की, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी।  कुछ महीनों बाद उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी और 18 नवम्बर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मेहर बेदी रखा। 

श्रेयस तलपड़े

एक्टर श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति ने शादी के 14 साल बाद सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं। 4 मई को दीप्ति ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उनहोंने आद्या रखा।

नील नितिन मुकेश

एक्टर नील नितिन मुकेश ने साल 2017 के अंत में रुकमणि सहाय से शादी की। रुकमणि ने 20 सितंबर बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने नुर्वी नील मुकेश रखा। 

रोहित धवन

एक्टर वरुण धवन के भाई और डायरेक्ट रोहित धवन 31 मई को बेबी गर्ल के पिता बने। उन्होंने 2012 में जाह्नवी देसाई से शादी की और ये उनका पहला बच्चा है। रोहित ने अब तक अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है मगर, वरुण ने अपनी भतीजी का निकनेम ज़रूर लोगों को बताया जो है Birdie!

गुल पनाग

पॉपुलर एक्ट्रेस गुल पनाग ने साल 2011 में पायलट ऋषि अत्री से शादी की थी और 39 साल की उम्र में उन्होंने अपने पहले बेबी को जन्म दिया। अपनी प्रेगनेंसी को उन्होंने लंबे समय तक छिपाकर रखा। इतना ही नहीं उनके बेटे निहाल प्री-मेच्योर बेबी थे इसलिए उन्होंने उनके जन्म के 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिए फैंस से उन्हें मिलाया और उनका नाम भी रिवील किया।

उदिता गोस्वामी

एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने साल 2013 में डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी की थी, जिसके बाद साल 2015 में उन्होंने बेटी देवी सूरी को जन्म दिया। वहीं इसी साल 21 नवंबर को उदिता और मोहित ने बेबी बॉय का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने कर्मा सूरी रखा। उदिता ने अपनी प्रेग्नेंसी को लोगों से छिपाकर रखा और कर्मा के जन्म के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी दी। 

 

Neha