बाॅलीवुड हसीनाओं की ऐसी तस्वीरें हुई कैमरे में कैद, जिन्हें देख आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

8/19/2018 5:09:20 PM

मुंबईः आजकल हर कोई अपनी तस्वीरें खिंचवाने में माहिर हैं। वहीं हर एक तस्वीर एक नई कहानी बयां करती है। जो उस कहानी को समझ पाता है वही उस तस्वीर से सही मायनो में जुड़ पता है या उस तस्वीर की ख़ूबसूरती को महसूस कर पाता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि तस्वीर में जो नहीं होता है वो भी दिख जाता है। पर वो पूरा सच नहीं होता। वहीं कई बार कैमरे में एेसी तस्वीरें कैद हो जाती हैं की उनसे शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हमारे कुछ सितारों के साथ भी हुआ।जिन्हें गलत समय पर ली गई तस्वीरों की वजह से बेहद शर्मिन्दिगी का सामना करना पड़ा। आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिनमे गलत टाइमिंग की वजह से ये खूबसूरत अभिनेत्रियाँ बेहद दरवानी और भद्दी नजर आ रही है।
 
 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन


 ब्यूटी क्वीन की यह तस्वीर किसी अवार्ड फंक्शन के दौरान कैमरे में कैद हुई है। ऐश की इस तस्वीर को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे वो किसी चीज को सुनकर बेहद एक्साइट हो गयीं और ऐसा एक्सप्रेशन दे दिया।

 

 

सोनम कपूर

किसी के शानदार जोक पर हँसते हुए सोनम ने गलती से अपनी ऐसी तस्वीर खिंचवा ली और खुद का मजाक बनवा बैठी। सोनम कपूर भले किसी भी बात पर हंसी हों लेकिन कैमरामैन ने जिस तरह से उनकी यह तस्वीर ली है उसे देखने के बाद किसी के लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल है। 

 

 

प्रियंका चोपड़ा

 देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काफी समय से अमेरिका में रह रही है और हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है। ना जाने किस वक्त कैमरे में उनकी ये नाक पकड़ी हुई तस्वीर कैद हो गयी जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।


 

कंगना रानौत

ये कंगना अक्सर विवादों में रहती है। कंगना की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म “मेंटल” के प्रमोशनल इवेंट पर कैप्चर की गई थी।


 

काजोल


काजोल को हमेशा ही उनके चुलबुले स्वभाव के लिए जाना गया है लेकिन उनकी इस तस्वीर को देखकर अपनी हंसी को रोक पाना काफी मुश्किल है। इन दो तस्वीरों में काजोल बेहद अजीब नजर आ रही है।

 

 

आलिया भट्ट


आलिया भट्ट की इस तस्वीर को देखकर एेसा लगता है मानो यह उनका फेवरेट पोज है। अलिया के वैसे तो आपने कई अंदाज देखे होंगे लेकिन उनका ये फनी वर्जन शायद ही इससे पहले देखा हो।

Neha