सिंगर मीका सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, FWICE ने हटाया बैन

8/22/2019 2:16:40 AM

मुंबईः बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को हाल ही में बॉलीवुड में बैन कर दिया गया था। जिसके कारण मीका सिंह भारत में शो नही कर सकते थे। लेकिन अब खबरें हैं कि अब मीका पर लगा बैन हटा लिया गया है। जी हां, खबरों की मानें तो FWICE ने मीका पर लगा प्रतिबंध फिल्म कलाकारों के संगठन ने हटा दिया है। 

बता दें मीका ने पाकिस्तान में प्रस्तुति देने के लिए बुधवार को माफी मांग ली। उनके बयान के बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर लगे प्रतिबंध को रद्द कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें मीका ने कराची में एक शादी में प्रस्तुति दी थी जिसके बाद FWICE ने सिंह को प्रतिबंधित कर दिया था। संगठन ने कहा था कि उसके सदस्य मीका के कंसर्ट और कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे। 

बुधवार को प्रेस वार्ता में मीका ने दावा किया कि यह इत्तेफाक है कि कराची में उनके शो ऐसे वक्त में हुई जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैंने गलती की है तो मैं फेडरेशन और पूरे देश से माफी मांगता हूं।''  ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि उसने गायक पर से प्रतिबंध हटा दिया है। 

Pawan Insha