कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, परिवार से मिलने की प्लॉनिंग पर फिरा पानी

10/16/2020 9:08:08 AM

मुंबई: कोरोना वायरस तेजी से इंडस्ट्री जगत में अपनी पैठ बनाता जा रहा है। बीते कुछ समय से कई स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।  इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। हालांकि रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी इन स्टार्स ने बीमारी से जंग जीत रही है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से ही कुमार सानू आइसोलेशन में रह कर इस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए लॉस एंजिल्स जाने की तैयारी कर रहे थे। लॉस एंजिल्स जाने के लिए कुमार सानू ने कुछ टेस्ट करवाए थे। इस दौरान सिंगर का कोरोना टेस्ट में भी हुआ जिसमें उनकी पॉजिटिव निकली। ऐसे में कुमार सानू की ट्रिप कैंसिल हो गई। फिलहाल कुमार सानू अपने गोरेगांव के घर पर आइसोलेट हो गए हैं। 

बता दें कि कुमार सानू की पत्नी सलोनी और उनकी दोनों बेटियां, सना और एना अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं। बीते 9 महीने से कुमार सानू ने अपने परिवार से एक बार भी मुलाकात नहीं की है। यही वजह है जो कुमार सानू अपने परिवार को काफी मिस कर रहे थे। कुमार सानू अपना बर्थडे अपपनी और बेटी के साथ सेलीब्रेट करने वाले थे जो कि 20 अक्टूबर को है। लेकिन सिंगर के प्लान पर पानी फिर गया।

 

अब जब तक कुमार सानू पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते वह अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। वहीं इस बारे में बात करते हुए उनकी पत्नी सलोनी ने बताया- ' अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वॉरंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। वो हम तीनों को देखने के लिए बेचैन हैं। अगर वो अमेरिका नहीं आ पाए तो हम उनके साथ लोग दीवाली मनाने के लिए मुंबई जाएंगे।' 


 

Smita Sharma