एक ही तस्वीर में आईं बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं, अकेले दिखे आयुष्मान खुराना

11/24/2019 2:52:34 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। वीकेंड का आखिरी दिन है और बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करने के मूड में आ चुके हैं। यह आंखों के लिए किसी दावत से कम नहीं है जब आपको कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जोनास की तरह एक ही छत के नीचे पार्टी करते हुए देखने को मिले। देखें तस्वीरें:


प्रियंका चोपड़ा जोनास कुछ दिनों पहले तक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' के लिए नई दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने हाल ही में अपना काम पूरा किया और वापस मुंबई आ गईं। प्रियंका अक्सर जब भी मुंबई में रहती हैं, तब अपने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के साथ समय बिताती हैं। हेक्टिक शेड्यूल के कारण बंधी हुई प्रियंका भारत और अमेरिका के बीच अक्सर काफी परेशान रहती हैं। कल रात ग्लोबल आइकन प्रियंका बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और कई अन्य सेलेब्स के साथ पार्टी कर रही थीं। पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं और फैंस भी एक्साइटेड हैं।


टेलीविजन दुनिया की रानी एकता कपूर ने कल रात हुए बैश से तस्वीरें शेयर की, जिसमें कृति सेनन, हुमा कुरैशी, ताहिरा कश्यप, नुसरत भरूचा, मुश्ताक शेख और प्रियंका चोपड़ा जोनास और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। सेलिब्रिटी मैनेजर रोहिणी अय्यर ने मुंबई के सांताक्रूज में अपने घर पर एक स्टार-स्टड पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। पार्टी में पहुंचे गैस्ट ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। स्टाइल आइकन प्रियंका पीले रंग के नॉट वाले क्रॉप टॉप में बहुत सुंदर लग रही थीं, जो उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। कैटरीना भी ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। 

Edited By

Akash sikarwar