20 साल बड़े एक्टर के प्यार में पड़ गईं थीं कंगना, इनके साथ भी रहा था अफेयर

3/23/2019 10:57:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत आज अपना 32वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के भाम्बला में हुआ था। कंगना हमेशा से अपनी जिंदगी में काफी बेबाक रही हैं। करियर की बात हो या रिलेशनशिप की कंगना ने हमेशा उन पर खुलकर बात की है। आज कंगना के जन्मदिन पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

आदित्य पंचोली

कंगना अपने करियर की शुरुआथ के दिनों में अपने से 20 साल बड़े आदित्य पंचोली के प्यार में पड़ गई थीं।आदित्य ने कंगना के लिए घर भी खरीदा था। बाद में कंगना ने आदित्य पंचोली पर मारपीट करने के आरोप लगाए। दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाना ही ठीक समझा।

 

अध्ययन सुमन

कंगना शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहीं। साल 2016 में  ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन कंगना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। अध्ययन ने कहा था कि फिल्म 'राज 2' की शूटिंग के दौरान हम दोनों करीब आए। तब मैं सिर्फ 20 साल का था। कंगना का व्यवहार कई बार मुझसे बहुत अजीब रहा। कई मौकों पर उसने मुझे गालियां दीं।'

 

 

ऋतिक रोशन 

कंगना का नाम एक्टर ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ चुका है।  कभी एक दूसरे के साथ प्यार-मोहब्बत की कसमें खाने वाले कंगना और ऋतिक अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। कहा तो ये भी जाता है कि ऋतिक के तलाक के पीछे की वजह भी को-स्टार से नजदीकियां थीं। कंगना ने कई मौकों पर कहा कि ऋतिक के साथ उनका अफेयर रहा। मगर ऋतिक ने हमेशा इस तरह के संबंध से इनकार किया। इस अफेयर को लेकर मीडिया में काफी हंगामा रहा। यही नहीं एक दूसरे के मेल भी लीक किए गए थे जो खूब सुर्खियों में थे। 

 

निकोलस लैफर्टी 

कंगना का अफेयर ब्रिटिश एक्टर निकोलस लैफर्टी के शात भी रहा था। दोनों की इस तरह नजदीकियों को देखकर यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही इनके अलग होने की खबर भी आ गई।

 

अजय देवगन

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ भी कंगना का नाम जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम' में एक-साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ीं। हालांकि जल्द ही ये रिश्ता खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि शादीशुदा एक्टर के साथ रिलेशनशिप में जाना उनकी भूल थी हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों फिल्म 'पंगा' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट पंजाबी सिंगर जस्सी गिल हैं। फिल्म नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर पर बेस्ड है। फिल्म में कंगना कबड्डी खेलते हुए दिखने वाली हैं। इसमें कंगना और जस्सी के अलावा ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा कंगना फिल्म 'मेंटल है क्या' में भी नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। 

 

 

Smita Sharma