6 साल से सेक्स रैकेट चला रहा था बॉलीवुड प्रोडक्शन मैनेजर, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

1/5/2020 12:03:00 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर का खुलासा हुआ है। बॉलीवुड प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को जुहू के एक आलीशान होटल में वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात को सामाजिक सेवा शाखा द्वारा की गई थी, जहां आरोपी का भंडाफोड़ हुआ था। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को भी इस दलदल में फंसने से बचाया गया। एसएस अधिकारियों ने होटल पर छापा मारने के बाद, होटल से दो उज्बेकी महिलाओं को बचाया। एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि 35 वर्षीय आरोपी पिछले छह साल से अधिक समय से रैकेट चला रहा है। छापेमारी तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जगह विदेशी नागरिकों के साथ रैकेट चला रहा है। पुलिस ने उनसे संपर्क करके और उनके कस्टमर होने का बहाना कर लाल के लिए जाल बिछाया। जब वह दो महिलाओं के साथ होटल में आया, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया और महिलाओं को बचा लिया।

जांच के बाद, यह पता चला कि लाल उजबेकिस्तान की जरीना नाम की एक महिला के संपर्क में था, जो महिलाओं को डिमांड पर भेजती थी। यह भी बताया गया कि वह प्रति कस्टमर 80,000 रूपए चार्ज करती थी। उसने अधिकारी को बताया कि वह ग्राहकों को महिलाओं की डिलीवरी करता था। इसके साथ ही वह महिलाओं को यह कहकर फुसलाता कि अगर उसने सब अच्छे से किया तो दोनों की अच्छी कमाई होगी। जरीना कुछ साल पहले मुंबई में थी, और एक नौकरी के दौरान, वह लाल से मिली थी। एक अन्य अधिकारी ने कहा, “हमने राजेश कुमार को होटल से गिरफ्तार किया है। यह वही होटल है जहाँ हमने 23 दिसंबर को छापा मारा था। ज़रीना, जो रैकेट की किंगपिन है, इस मामले की मुख्य आरोपी है और वर्तमान में, उज्बेकिस्तान में है। सभी की जांच चल रही है और एसएस शाखा द्वारा जुहू पुलिस को सौंप दिया गया है।

Edited By

Akash sikarwar