"​​कंगना: रिलोडेड खुद से प्यार करने के बारे में है​"​- कहती हैं पुर्वा मंत्री​​

3/13/2018 8:55:52 PM

​मुंबईः '​उलझी​'​ और ​'​हाए मेरा दिल: रिलोडेड​'​ जैसे मेगा हिट गानों के बाद पुर्वा मंत्री फिर लौट आई है, एक और धमाकेदार गाने के साथ। इस वैलेंटाइन के शुभ अवसर पर पुर्वा मंत्री का ​'​कंगना: रिलोडेड​'​ उनके​ पंजाबी​ प्रशंसक के लिए एक ख़ास वैलेंटाइन तोहफा है।

पुर्वा कहती हैं की, ​"​तूफान के जाने की प्रतीक्षा करने के बजाय, बारिश में नृत्य करने को ही जीवन कहतें है। यह गाना अपने आप को प्यार करने के बारे में है। इसलिए आप खुद में जुनून रखो, एक ऐसा जुनून जो अपने आप से प्यार करके मुक्त और स्वयं बनने के लिए होगा।

इस वैलेंटाइन पर खुद को मुक्त करके खुदसे प्यार करना सीखों, क्योंकि जीवन एक प्यार भरा सफ़र है।​"​

'​कंगना: रिलोडेड​'​ यह गीत उन युवाओं के बीच लोकप्रिय रहा है जो इस गाने के मुफ्त उत्साह को महसूस करते हैं। पुर्वा मंत्री को उनके उर्जावान गानों के लिए भारतीय शकीरा के रूप में भी जाना जाता है।