Bollywood Top News: गौहर खान ने करवाए बेटे के चेहरे के दीदार....डिलीवरी से पहले अलाना ने किया बच्चे का जेंडर रिवील

3/21/2024 6:15:06 PM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान ने करीब 10 महीने बाद अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया। गौहर रमजान के दिनों में फैमिली संग उमराह करने मक्का गई हैं। इस पवित्र जगह पर ही गौहर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया। एक्ट्रेस अनन्या पांडे की  चचेरी बहन और यूट्यूबर अलाना पांडे ने हाल ही में अपने होने वाले बच्चे का जेंडर रिवील किया। अलाना एक प्यारे से बेटे की मां बनेंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरों ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया। पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें...

गौहर खान ने करवाए बेटे के चेहरे के दीदार

 

एक्ट्रेस गौहर खान इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। साल 2023 में गौहर खान ने पति जैद दरबार संग प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसना नाम जेहान रखा। वैसे तो कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करता रहता है लेकिन उन्होंने कभी उसके चेहरा नहीं दिखाया। वहीं अब करीब 10 महीने बाद गौहर खान ने अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया। दरअसल, गौहर रमजान के दिनों में फैमिली संग उमराह करने मक्का गई हैं। इस पवित्र जगह पर ही गौहर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया। 

 

 नन्हें शहजादे की मां बनेंगी अनन्या पांडे की बहन अलाना

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन और यूट्यूबर अलाना पांडे इस समय अपनी प्रेग्रेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अलाना ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं अब अलाना अपने होने वाले बच्चे का जेंडर रिवील कर दिया है। जी हां...अलाना के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजेगी। बुधवार को इंस्टाग्राम पर Alanna Panday ने अपना और आइवर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सफेद कपड़े पहने हुए थे और एक केक के साथ बैठे थे, जिस पर 'बेबी' लिखा हुआ था। जैसे ही अलाना और इवोर ने अपनी गिलास से केक को काटा, अंदर के स्पंज का हल्का नीला रंग सामने आया जो इस बात का प्रतीक था कि उन्हें एक लड़का होने वाला है। अलाना और आइवर ज़ोर से हंसे और दोनों ने किस किया।

 

शादी के चंद दिनों बाद पति का हाथ थाम मुंबई लौटीं नई-नवेली दुल्हन कृति

 

बाॅलीवुड के लवबर्ड्स  पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अब सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। हम बीते हफ्ते बी-टाउन की इस चर्चित वेडिंग का हिस्सा रहे। कपल की शादी की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब शादी के चंद दिनों बाद नई नवेली दुल्हन कृति पति पुलकित सम्राट के साथ मुंबई लौट आईं हैं। बुधवार रात इस न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।  लुक की बात करें तो कृति पिंक कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहने नई-नवेली दुल्हन कृति बेहद खूबसूरत दिखीं। 


'मुझे लगा भगवान ढह गए...सद्गुरु की हालत देख टूटा कंगना का दिल

 

आध्यात्मिक नेता सद्गुरु यानी जग्गी वासुदेव इस समय दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जाने-माने आध्यात्मिक नेता सद्गुरु यानी जग्गी वासुदेव की हालत गंभीर बताई। सद्गुरु के सिर में 'जानलेवा' रक्तस्राव के बाद उनकी इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी हुई। अब वह ठीक हो रहे हैं। सद्गुरु की सर्जरी पर उनके चाहने वालों ने कई सारे रिएक्शन दिए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। कंगना ने कहा कि उन्हें पहले कभी यह ख्याल नहीं आया कि वह हमारी तरह ही हड्डियों, खून और मांस से बने हैं। 

 


संस्कार हों तो ऐसे...रामलला की मूर्ति के आगे 'देसी गर्ल' की 'विदेशी' बेटी ने जोड़े हाथ

 देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति
निक जोनस संग इंडिया में हैं। प्रियंका भारत आई हैं ऐसे में वह परिवार संग रामलला के दर्शन के अयोध्या के मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस भारी सुरक्षा के बीच बुधवार, 20 मार्च को अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। वहीं अब प्रियंका ने इंस्टा पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने निक को तो देसी रंग में रंग दिया है। वहीं उन्होंने नन्हीं मालती को भी हिन्दू संस्कार सिखा दिए हैं। दरअसल, सामने आई तस्वीरों में मालती रामलला की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह तोतलाती आवाज में अयोध्या भी बोल रही हैं जो हर किसी का दिल जीत रही हैं।


बड़ी राहत: गलती से मिस्टेक हो गई...एल्विश यादव पर लगा NDPS एक्ट हटा

जब से  'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव नोएडा रेव पार्टी मामले में आरोपी बने हैं तब से ही वह खबरों में बने हुए हैं। वैसे तो एल्विश यादव  कई विवादों का हिस्सा रहे हैं लेकिन सांप के जहर मामले में उनकी हालिया गिरफ्तारी इनमें से सबसे बड़ी है। इस समय एल्‍व‍िश नोएडा की जेल में कैद हैं। वह अपनी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, बुधवार को जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। भले ही एल्विश को जमानत नहीं मिली लेकिन उन्हें  बड़ी राहत जरूर मिली है।  


6 महीने की हुई राहुल-दिशा की लाडली

 

 दिशा परमार और राहुल वैद्य के लिए साल 2023 ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर सितंबर के महीने में प्यारी सी परी की किलाकरी गूंजी जिसका नाम उन्होंने नव्या वैेद्य रखा।  बेटी के जन्म के बाद से ही कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। वह उसके साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ढेर सारी यादें बना रहे हैं। अब दिशा-राहुल की लाडली बेटी 6 महीने की हो गई है। ऐसे में उन्होंने अपनी लाडली का 6th मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी प्यारी सी तस्वीरें दिशा ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कपल ने पूरे परिवार के साथ नव्या का हाफ मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने बेटी के इस बर्थडे पर चाकलेट केक काटा।

 

टीवी की संस्कारी बहू बन जगन्नाथ पुरी पहुंची शिवांगी जोशी

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी तो आपको याद ही होगी। शिवांगी जोशी की गिनती  टीवी की संस्कारी बहू होती है। इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर शिवांगी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में शिवांगी अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गई थीं। शिवांगी ने अपने परिवार के साथ जगन्नाथ मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में शिवांगी का साड़ी लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो शिवांगी येलो एंड रेड  बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

और एक महीना हो गया...वन मंथ एनिवर्सरी पर पति के नाम रकुल का खास पोस्ट

 

बाॅलीवुड स्टार कपल रकुल प्रीत सिंह इसी साल मिस से मिसेज बनीं। रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को अपने प्यार जैकी भगनानी संग सात फेरे लिए। कपल ने सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी रचाई। वहीं आज (21 मार्च) कपल की शादी को 1 महीना हो गया है। ऐसे में रकुल ने पति जैकी के नाम प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। रकुल ने जैकी संग बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की जो कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की है। तस्वीर में दोनों थिरकते नजर आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News