तैमूर के साथ पहली बार आउटिंग पर निकली करीना, फोटो वायरल...

3/18/2017 4:10:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर की अब तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें करीना और तैमूर दोनों एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर खिलखिलाते नजर आ रहे हैं वहीं, करीना उनके किस करती दिखाई दे रही हैं। करीना की उनके बेटे को किस करती हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में तैमूर की क्यूट स्माइल से नजर हटाना मुश्किल है। अब तो बस एक ऐसी तस्वीर का इंतजार है जिसमें मां-बेटे के साथ तैमूर के पापा सैफ भी नजर आएं। तब जाकर फैन्स को एक पर्फेक्ट फैमिली पिक्चर मिल पाएगी।

अभी कुछ दिन पहले ही करीना तैमूर को लेकर पहली बार आउटिंग पर निकली थीं जिसमें तैमूर गोद में सोये हुए नजर आ रहे थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। डिलिवरी के बाद करीना अब तक कई बार पब्लिक अपियरेंस दे चुकी हैं। लेकिन अब वह तैमूर को लेकर भी बाहर जाने लगी हैं।