साउथ एक्टर कुंद्रा जॉनी का निधन...राज कुंद्रा की फिल्म UT69 का ट्रेलर रिलीज..पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

10/18/2023 6:18:09 PM

मुंबई: अक्टूबर 2023 का 18वां दिन बॉलीवुड के बारे में बहुत सारी रोशानदार और एक्सक्लूसिव खबरें लेकर आया। अगर आपसे बी-टाउन से जुड़ी खबर  छूट गई है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बाॅलीववुड तड़का आपके लिए 'हॉट स्टोरीज' की एक लिस्ट लेकर आया है जिसने 'टाॅप 10' सेक्शन में जगह बनाई है। साउथ एक्टर कुंद्रा जॉनी के निधन से लेकर राज कुंद्रा की फिल्म UT69 का ट्रेलर रिलीज जैसी कई खबरें इसमें शामिल हैं। फटाफट पढ़े 18 अक्टूबर 2023 की टाॅप 10 बाॅलीवुड खबरें...
 

साउथ के जाने-माने स्टार कुंद्रा जॉनी का 71 की उम्र में निधन

साउथ इंटस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कुंद्रा जॉनी  का निधन हो गया है। 71 साल के कुंद्रा जॉनी की कार्डियक अरेस्ट ने जान ली। 

 

 UT 69 के ट्रेलर लॉन्च पर फूट-फूट कर रोए राज कुंद्रा
 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।  राज कुंद्रा की सस्पेंस भरी जिंदगी की सस्पेंस भरी फिल्म 'UT 69' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।बुधवार की दोपहर को राज कुंद्रा की फिल्म 'UT 69' का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लाॅन्च के दौरान राज ने पहली बार मीडिया से बात की। ये तो हम सब जानते हैं कि पोर्नग्राफी केस में नाम जुड़ने के बाद से ही राज कुंद्रा मीडिया के सवालों और उनके कैमरों से बचते हैं। राज कुंद्रा जब भी बाहर निकलते थे तो चेहरे पर मास्क लगाकर निकलते थे। वहीं अब ट्रेलर लाॅन्च के दौरान उन्होंने अपने मास्क को हमेशा के लिए बाय-बाय कर दिया। इसके साथ ही वह मीडिया से बातचीत करते हुए इमोशनल हो गए। राज कुंद्रा पनी फिल्म UT 69 पर बात करते दौरान रोते हुए कहा-'मुझे जो बोलना है बोलो लेकिन मेरे बच्चे मेरी बीवी और मेरी फैमिली पे मत जाओ यार उन्होंने क्या बिगाड़ा है आपका।'


National Film Award: कृति की कामयाबी पर नहीं रहा  मम्मी पापा की खुशी का ठिकाना


कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कृति सेनन अपनी दमदार एक्टिंग और अद्भुत लुक से हर किसी का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती। 17 अक्टूबर का दिन कृति के लिए बेहद खास था। दरअसल, इस दिन उन्हें अपनी लाइफ का पहला नेशनल अवाॅर्ड मिला।  कृति को उनकी फिल्म मिमी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये अवार्ड पाकर कृति फूली नहीं समा रहीं हैं। उन्हें इस खास पल की झलकियां शेयर की हैं जिसमें वह अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं। 


'पुष्पा' को नेशनल अवाॅर्ड: पत्नी ने किया था अल्लू अर्जुन को तैयार


साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना एक्टर ने 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जो जीता है। बीते दिन नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट एक्टर का रजत कमल हासिल हुआ था।अल्लू अर्जुन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर हैं। सुपरस्टार की लविंग वाइफ अल्लू स्नेहा रेड्डी भी उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। वहीं अब  स्नेहा रेड्डी ने अब अपने पति की उपलब्धि पर एक स्पेशल नोट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है। 

पैदा होते ही NICU में एडमिट हुई थी रोशेल-कीथ की लाडली

 

रोशेल राव और कीथ सिकेरा इस समय अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। रोशेल और कीथ ने 1 अक्टूबर, 2023 को एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। घर में बेटी की किलकारी गूंजने के बाद से ही कपल की खुशी सातवें आसमान है। दोनों लाडली के पालन-पोषण करने की जर्नी से आए दिन मनमोहक झलकियां शेयर करते रहते हैं। अब कपल की लाडली 15 दिन की हो गई है। ऐसे में बेबी सिकेरा की प्यारी मां और पिता ने एक प्यारा सा वीडियो साझा किया जिसमें माता-पिता बनने की उनकी दो सप्ताह की जर्नी को ट्रैक किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी लाडली को पैदा होते ही NICU में भर्ती करना पड़ा था। 

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर सातवें आसमान पर आलिया भट्ट की खुशी


एक्ट्रेस आलिया भट्ट की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। बीते मंगलवार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्ट्रेस को अपने हाथों से राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। अपने 11 साल के फिल्मी करियर में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर आलिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

 

 

Bigg Boss 17: शो में आते ही अंकिता-विक्की के बीच शुरू हुईं गलत-फहमियां


सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 15 अक्टूबर से ऑन एयर हो चुका है और शो की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस बार टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने विक्की जैन संग शो में एंट्री की है। हालांकि, शो में आते ही अंकिता और विक्की के बीच गलत-फहमियां भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में सामने आए शो के नए प्रोमो में एक्ट्रेस फूट फूट कर रोती भी नजर आईं।

 

आलिया को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सासू मां नीतू कपूर को हुआ फक्र


बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। इस अचीवमेंट का जश्न  न सिर्फ आलिया ही मना रही हैं, बल्कि उनकी फैमिली को भी उन पर खूब प्राउड है। एक्ट्रेस के पति रणबीर कपूर और सासू मां व दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने अंदाज में आलिया की इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर की है।

 

वेब सीरीज में मैरिटल रेप को 'सेक्स सीन' बताए जाने पर भड़कीं मेहरीन पीरजादा 


मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित वेब सीरीज में "सुल्तान ऑफ दिल्ली" से ओटीटी डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस और मॉडल मेहरीन पीरजादा इस वक्त चर्चा में हैं। सीरीज में एक सीन है जहां मैरिटल रेप के बारे में दिखाया गया है। सीरीज में मैरिटल रेप को "सेक्स सीन" कहने पर पीरजादा का  मीडिया और सोशल मीडिया गुस्सा भड़क गया है और उन्होंने ट्रोल की आलोचना की है।
 


राज कुंद्रा की 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज 


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बायोपिक 'यूटी 69' का ट्रेलर आज यानी 18 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर राज कुंद्रा द्वारा पोर्नोग्राफी मामले में झेली गई परेशानियों को दर्शाता है। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बायोपिक का ट्रेलर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News