बॉलीवुड की इन बड़े बजट की फिल्मों का दिवाली पर निकला दिवाला

11/8/2018 11:21:34 AM

मुंबई:  बॉलीवुड इंडस्ट्री में सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं। वहीं, कुछ फिल्में त्योहार के खास मौकों पर रिलीज होती हैं। एेसे ही कई फिल्में हैं, जो दिवाली पर रिलीज की जाती हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कुछ फिल्में बॉक्स अॉफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन बड़े बजट की फिल्मों का दिवाली के दिन दिवाला निकल गया।

 


फिल्म- मिशन कश्मीर

संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रिटी जिंटा की यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। अच्छा-खासा बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी।

 

 

फिल्म- जान-ए-मन

यह फिल्म साल 2006 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रिटी जिंटा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे, लेकिन लव ट्राएंगल पर बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। 

 

 

फिल्म- सांवरिया

यह बॉलीवुड की डेब्यू जोड़ी रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म थी। साल 2007 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। भंसाली की यह ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म थी।


 

फिल्म- ब्लू

अक्षय कुमार, संजय दत्त और कैटरीना कैफ की यह फिल्म साल 2009 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन एंथोनी डिसूजा ने किया था। यह फिल्म साल 2009 की बड़े बजट की फिल्मों में से एक थी। लेकिन 'ब्लू' दर्शकों के दिलों को नहीं जीत सकी।

 


फिल्म- मैं और मिसेज खन्ना

यह भी साल 2009 में दिवाली के मौके पर रिलीज की गई एक बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, सोहेल खान और करीना कपूर लीड रोल में थीं। लेकिन प्रेम राज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर सिरे से नकार दिया।

 

फिल्म- एक्शन रिप्ले

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर यह एक बड़े बजट की फिल्म थी। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं सक सकी। 

 

फिल्म- हैप्पी न्यू ईयर

शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार होने के बावजूद साल 2014 में आई फिल्म दर्शकों के दिलों को जीत नहीं सकी। इस फिल्म ने कुछ हद तक अपना बजट निकाल लिया था। लेकिन कहानी के मामले में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बेहद कमजोर फिल्म साबित हुई। 
 

Konika