ये हैं बालीवुड की वो फ्लॉप एक्ट्रेसेस जो अरबपतियों से शादी रचाकर जी रही है ठाठ-बाट वाली जिंदगी

6/13/2018 12:26:35 PM

मुंबई: आज के समय में बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काम मिलना आसान नहीं हैं। वहीं बाॅलीवुड में एक्टर्स का करियर काफी चलता है, लेकिन एक्ट्रेस की बात करें तो उनका करियर सबसे छोटा माना जाता है। हर साल कई नई एक्ट्रेस अपना हुनर आज़माने इंडस्ट्री में आती हैं। कुछ एक्ट्रेस हिट साबित होती हैं तो वहीं कुछ फ्लॉप होकर अपना घर बसा लेती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो फिल्मों में असफल होने के बाद अमीर बाॅयफ्रेंड के साथ शादी रचाकर एक अच्छी जिंदगी बिता रही हैं।

 

PunjabKesari

 

आयशा टाकिया
 
बाॅलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरूआत साल 2004 में फिल्म 'टार्जन दा वंडर कार' से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'वाॅन्टेड' में काम किया जो हिट हुई। आयशा ने साल 2009 में बाॅयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ शादी करके घर बसा लिया है। फरहान एक बिजनसमैन हैं। इसके अलावा उनके होटल भी हैं। फरहान  के पिता अबू आजमी एक समाजवादी पार्टी के नेता हैं। आयशा की आखिरी फिल्म 'मोड़' साल 2011 में आई थी।

 

PunjabKesari


अमृता अरोड़ा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लाॅप साबित हुई। उनकी पहली सफल फिल्म एक्शन कॉमेडी 'अवारा पागल दीवाना' थी। अमृता आखिरी बार फिल्म 'राख' में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी कर ली। शकील एक कंट्रक्शन कपंनी के मालिक हैं। 

 

PunjabKesari

 

सेलिना जेटली 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली मिस इंडिया रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। सेलिना का करियर बेहद उतार चढ़ाव वाला था। उनका बॉलीवुड करियर ना तो लंबा रहा और ना ही हिट रहा। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'जानेशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद साल 2011 में उन्हें फिल्म 'थैंक्यू' में आखिरी बार देखा गया था। फिल्मों में असफल होने के बाद सेलिनी ने आस्ट्रिया के बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी कर ली। पीटर के दुबई और सिंगापुर में होटल हैं।

 

PunjabKesari

 

ईशा देओल 

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने करियर की शुरूआत 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। उनकी दूसरी फिल्म बाॅक्स आफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। फिल्मों में असफल होने के बाद ईशा ने 2012 में डायमंड मर्चेंट कारोबारी भरत तख्तियानी से शादी कर ली। भरत की कंपनी का नाम ‘आर जी बैंगल प्राइवेट लिमिटेड’ है। हाल में ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। 

 

PunjabKesari

 

गायत्री जोशी

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'स्वदेश' से की थी। इसके साथ ही यह उनकी आखिर फिल्म थी। गायत्री ने साल 2005 में रियल एस्टेट टायकून विकास ओबेरॉय से शादी की थी। विकास फोर्ब्स की टॉप 100 की लिस्ट में 81वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 1.87 बिलियन डॉलर (10 हजार करोड़ रु. से ज्यादा) है। गायत्री ने शादी के बाद एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया।

 

PunjabKesari

 

संदली सिन्हा

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस संदली सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'तुम बिन' से की थी। संदली करियर बेहद उतार चढ़ाव वाला था। संदली ने साल 2005 में रेस्त्रां कारोबारी किरन सलास्कर से शादी की थी। सलास्कर के पास मोका, साल्ट वाटर कैफे, स्मोक हाउस डेली, टेस्टिंग रूम, स्टोन वाटर ग्रिल जैसे रेस्टारेंट ब्रांड है। संदली सिन्हा के दो बच्चे हैं। 

 

PunjabKesari


 किम शर्मा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'मोहब्बतें से की थी। उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। किम ने केन्या के बिज़नेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली और अब वह एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News