जनवरी का महीना होगा Housefull, फिल्म लवर्स के लिए रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

1/1/2023 1:46:13 PM

नई दिल्ली। नई उमंग, नई उम्मीदों के साथ साल 2023 का आगाज हो चुका है। ऐसे में इस साल बॉलीवुड से भी कई उम्मीदे हैं। साल 2022 भले ही हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ, लेकिन उम्मीद है कि यह नया साल हिंदी सिनेमा के लिए शानदार साबित हो। बात करें अगर जनवरी के महीने की तो, इस महीने बॉलीवुडे में बड़े सितारों की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में हैं जो साल के पहले महीने में रिलीज होने वाली हैं...

 

पठान 
शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान को लेकर पिछले लंबे समय से लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 25 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलिज होगी। पूरे 4 साल बाद फैंस शाहरुख को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं शाहरुख के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रॉहम भी अहम किरदार में हैं।  

 

मिशन मजनू
इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना पहली एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मिशन मजनू 20 जनवरी को नेटफिल्क्स पर आएगी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ एक भारतीय अंडरकवर एंजेट का रोल प्ले कर रहे हैं, जिस पाकिस्तान के खिलाफ एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। 

 

लक्कड़बग्गा
मिलिद सोमन स्टारर फिल्म लक्कड़बग्गा 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी कोलकता में हुए एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां जानवरों को गैर कानूनी ढंग से बेचने के वाकये को दिखाया जाएगा। 

 

कुत्ते
विशाल भारद्वाज की इस मल्टीस्टारर फिल्म में तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और अर्जुन कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार है, जहां सभी कलाकार पैसों के भरे एक ट्रक पर नजर गड़ाए बैठे हैं।

 

तेहरन
जॉन अब्राहम इस साल फिल्म तेहरान के साथ धमाका करने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। फिल्म की कहानी रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले असली इवेंट्स पर आधारित है, जिसे गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया जाएगा।

News Editor

Deepender Thakur