राजा रानी से कम नही लग रहे दीपिका रणवीर, देखें तस्वीरें

11/22/2018 11:27:24 PM

मुंबईः बॉलीवुड के चहेते स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज बेंगलुरु में पहला वेडिंग रिसेप्शन है। बुधवार को रणवीर दीपिका बेंगलुरु पहुंच गए है। अपने दामाद का स्वागत खुद दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण ने किया। इस रिसेप्शन में साउथ एक्टर्स से लेकर स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के शामिल होने का अनुमान है। खबरों के मुताबिक, रिसेप्शन में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले नजर आ सकते हैं।

दीपिका और रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन बेंगलुरु के लीला होटल में शुरु हो गया है। वहीं दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

इस लुक में दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है।

जहां दीपिका गोल्डन सिल्क साड़ी में व्हाइट कलर के बाजुबंद ब्लाउज में नजर आईं।

इसके साथ ही रानी हाल और कुंदन हाल पहना हुआ है। जो कि व्हाइट और ग्रीन कलर के पैंडल के साथ है। दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मांग में सिंदूर और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ है।

दीपिका पादुकोण की इस खूबसूरत साड़ी की बात करें तो इसे दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने गिफ्ट की है।

Pawan Insha