इन स्टार्स की असल जिंदगी के बारे में बताते हैं इनकी टी-शर्ट पर लिखे ये FUNKY टैग

6/7/2018 2:46:49 PM

मुंबई: अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार से मिलने की चाहत किसे नहीं होती? हर कोई किसी न किसी बॉलीवुड स्टार का फैन जरुर होता है और लाइफ में एक बार तो जरुर उस स्टार से मिलना चाहता है। अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए उनके फैंस काफी बेताब रहते हैं। वह उनके स्टाइल से लेकर डाइट तक जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। हर कोई अपने फेवरेट स्टार को कॉपी करता है और उन्हें फॉलो करता है। वहीं हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार भी अपने लुक को लेकर काफी चिंता में रहते हैं और एक दूसरे से बढ़कर अपने लुक को कैरी करते हैं। वहीं कुछ एेसे स्टार्स भी जो एेसे कपड़े पहन लेते हैं जो उनके रियल कैरेक्टर पर बेस्ड होते हैं। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड स्टार्स के पहनावे पर नजर डालेंगे जो उनके रियल कैरेक्टर से मेल खाते हैं...

 

कैटरीना कैफ

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना को अक्सर टी-शर्ट पहने हुए देखा जाता है। वह ‘बार्बी गर्ल’ के नाम से मशहूर है। कैटरीना बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक है जो मेकअप के बिना भी सुंदर दिखती है। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। इनकी सुंदरता के दीवाने लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी हैं। लड़कियां इनकी तरह दिखने के लिए कैटरीना की नकल करती हैं। कैटरीना अक्सर अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अगर कैटरीना की टीशर्ट पर नजर डाली जाए तो उस पर ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा कुछ लिखा है।

 

 

रिचा चड्डा

 

फिल्म "फुकरे" से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रिचा चड्डा ने भोली पंजाबन बनकर लोगों को दिलों में एक खास जगह बनाई है। रिचा अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनका किरदार जैसा फिल्मों में होता वहीं असल जिंदगी में भी रिचा बेहद मनमौजी नेचर की हैं। वहीं उनकी टी-शर्ट का टैग उनके कैरेक्टर से काफी मिलता जुलता है। 

 

 


कंगना रनौत

 

अपने बेबॉक बयानों की वजह से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कंगना हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। उन्होंने अपने दमपर बॉलीवुड की क्वीन का अहम किरदार अपने नाम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ कंगना अपने स्टाइल और लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटौरती रहती हैं। उनके एटीट्यूड अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं कंगना की टीशर्ट की बात करें तो उनकी टीशर्ट पर लगा ये टैग उनके कैरेक्टर से हू-बू-हू मैच करता है। 

 

 

बिपाशा बसु

 

बॉलीवुड में बिपाशा बासु को कुछ ही हिट फिल्मों में की वजह से इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान मिल पाई है लेकिन उनके स्टाइल और लुक के चर्चे पूरे दुनिया में अभी तक कायम है। बिपाशा की टी-शर्ट पर लिखे टैग से पता चलता है कि बिपाशा से असल में कोई हिट फिल्म की अब उम्मीद नहीं करती है। 

 

 


रणवीर सिंह

 

बॉलीवुड के मस्तमौला रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हर फिल्म में उनके दमदार किरदार को लोग पसंद करते हैं। एक्टिंग के अलावा रणवीर अपने नए-नए फैशन ट्रेंड की वजह से जाने जाते है। वहीं उनकी टीशर्ट पर लगे टैग से ये साफ पता चलता है कि ये उनका सही कैरेक्टर है। 

 

 

अर्जुन कपूर

 

अर्जुन वाकई में बेहद मस्त-मौला इंसान हैं क्योंकि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता उनकी फिल्म हिट हो या नहीं। उनका ध्यान सिर्फ एंजॉय करने में ही रहता है। इसलिए उनकी फिल्मों के हिसाब से उनका टीशर्ट टैग बिल्कुल फिट बैठता है।

 

 

सोनाक्षी सिन्हा

 

बॉलीवुड में दबंग इमेज रखने वाली सोनाक्षी वैसे तो बेहद चुलबुली हैं। उनकी ध्यान प्यार को छोड़कर सिर्फ अपने काम की तरफ है। सोनाक्षी के स्टाइल को भी लोग काफी पसंद करते हैं। अगर देखा जाए तो सोनाक्षी बॉलीवुड की सती सावित्री एक्ट्रेस ही मानी जाती हैं क्योंकि वह फिल्मों में किसिंग और इंटीमेट सीन के लिए साफ मना कर देती हैं। 

Punjab Kesari