इन सितारों को पसंद आया कृति सेनन की फिल्म Mimi का ट्रेलर

7/14/2021 6:11:59 PM

नई दिल्ली। कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिमी' पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे लेकर दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कृति ने ट्रेलर का लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और फैंस से लेकर सेलेब्स कमेंट बॉक्स में ट्रेलर की खूब सराहना कर रहे हैं। तो आइए देखते हैं किन-किन सेलेब्स ने ट्रेलर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रयाएं दी है..

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

 

फिल्म 'भेड़िया' में कृति सेनन के अपोजिट नजर आने वाले वरुण धवन एक्ट्रेस के काम से काफी इंप्रेस नजर आए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि 'मैं मूवी का इंतजार कर रहा हूं.. मुझे पता है तुमने इस फिल्म में कुछ स्पेशल किया है।'  वहीं आयुष्मान खुराना ने कहा कि 'वाह! क्या लाजवाब ट्रेलर है।'

 

'फूकरे' स्टार वरुण शर्मा को भी ट्रेलर खूब पसंद आया। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा कि 'ये एक भावपूर्ण फिल्म होगा। मैं फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' नुसरत भरुचा ने कहा कि 'बहुत ही मजेदार ट्रेलर है।' तो वहीं अर्जुन कपूर को भी ट्रेलर खूब पसंद आया और उन्होंने फिल्म की टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।  यामी गौतम ने भी ट्रेलर की जमकर सराहना की। 

Content Writer

Chandan