किसी ने पहनी एक जैसी टीशर्ट तो कोई पहुंचा नाचते हुए, गणेश विसर्जन पर यूं नजर आए स्टार्स
9/13/2019 4:55:23 PM
बॉलीवुड तड़का टीम। गुरुवार को गणपति उत्सव के दौरान 11 दिनों तक पूजा करने के बाद भगवान गणेश की विदाई का दिन था। आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी बप्पा को विदाई देते देखे गए। इस लिस्ट में भूषण कुमार और नील नितिन मुकेश जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल रहे और अगले बरस फिर से आने की कामना करते हुए उनको विदा किया। भूषण कुमार ने मुंबई में टी सीरीज में बने पांडाल में गणपति बप्पा की आराधना की।
एक्टर हिमांश कोहली ने भी मुंबई में मूर्ति विसर्जन से पहले भगवान गणेश की प्रार्थना की।
भूषण कुमार अपनी पत्नी दिव्या कुमार खोसला और बहन तुलसी कुमार के साथ गणेश विसर्जन के दौरान नाचते हुए।
पत्नी दिव्या कुमार खोसला के साथ नाचते हुए भूषण कुमार।
हिमांश कोहली भूषण कुमार के गणपति विसर्जन में लाल पठानी सूट में थिरकते दिखे।
नील नितिन मुकेश और परिवार ने अनंत चतुर्थी पर गणपति बप्पा को प्रणाम किया।
एक्टर नील नितिन मुकेश ने परिवार के साथ गणपति बप्पा को इमोशनल गुडबाय दिया।
वहां मौजूद सभी लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया का जाप किया। सभी लोग एक जैसी टीशर्ट पहने हुए थे।
नील की बेटी नूरवी का ये पहला गणेश उत्सव था।
नील के साथ उनकी पत्नी और भाई भी दिखे।