ये हैं आपके फेवरेट सितारों के भाई बहन, रहते हैं लाइमलाइट से दूर, देखें तस्वीरें

8/15/2019 10:13:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  बी-टाउन में हर त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। फिर चाहे ईद हो, दिवाली या रक्षा बंधन। 15 अगस्त को रक्षा बंधन है और सेलेब्स भी अपने भाई बहनों के साथ इसे सेलीब्रेट करते हैं। आईये आपको इस रक्षा बंधन पर बॉलीवुड स्टार्स के उन भाई बहनों के बारे में बताते हैं जोकि या तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं या फिर बॉलीवुड में अपना पैर नहीं जमा पाए।  



सैफ अली खान और सोहा अली खान 
इस भाई बहन जोड़ी की बात करें तो सोहा पटौदी फेमिली को बॉलीवुड में आगे लेकर जाने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन सैफ अली खान ने फिल्मों में अच्छी जगह बनाई। सोहा की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्म 'दिल मांगे मोर' से बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद कई फिल्म्स की। लेकिन  अब सोहा की क्यूट सी बेटी है जो आये दिन इंटरनेट पर क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं। तो वहीं तैमूर तो पप्पाराज़ी का फैवरिट किड है। 



रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर  
कपूर खानदान की लड़कियों की जब बात करते हैं तो दिमाग में सिर्फ करीना और करिश्मा ही आती हैं, लेकिन रिद्धिमा कपूर भी हैं जोकि रणबीर कपूर की बहन है। यह अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रही हैं। जहां रणबीर सफल एक्टर हैं तो वहीं रिद्धिमा का ज्वेलरी ब्रांड है और रिद्धिमा ने कई मशहूर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है। 




हृतिक रोशन और सुनैना रोशन
सुनैना वैसे तो एक फिल्म प्रोडूसर हैं, लेकिन इन्होंने बहुत कम फिल्म्स को ही प्रोड्यूस किया है, क्योंकि वह सफल नहीं हो पाईं। वहीं,  हृतिक एक सुपरस्टार हैं। हालांकि, हाल ही में खबरें आ रही थी कि सुनैना को बाइपोलर डिजीज है और उन्हें फैमिली का बहुत ज्यादा स्पोर्ट नहीं मिला है। 

शाहरूख खान और शहनाज लालारुख खान 
किंग ऑफ बॉलीवुड के पूरे खानदान को तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इनकी बहन से कम लोग ही वाकिफ हैं।  शाहरुख़ खान से शहनाज़ खान  5-6 साल बड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और उसका कारण ये है कि वे दिमागी रुप से ठीक नहीं हैं। जी हा, शहनाज़ मां की डेथ के बाद डिप्रेशन में चली गई थी, वैसे अब वो काफी रिकवर कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अपनी लाइफ आम लोगों की तरह ही जीना पसंद है। आपको बता दें कि किंग खान अपनी बहन के काफी क्लोज हैं और उनका काफी ध्यान भी रखते हैं। 


फराह खान और साजिद खान  
फराह खान एक जानी मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं तो वहीं साजिद खान भी एक फिल्म मेकर है। साजिद खान फिल्में बनाते तो हैं लेकिन उनकी काफी फ़िल्में फ्लॉप होती हैं और वहीं बहन फराह खान की हिट फिल्में ज़्यादा हैं।  


सोनाक्षी सिन्हा और खुश सिन्हा
कुश और लव जुड़वा भाई हैं और इन दोनों की बात करें तो बहन सोनाक्षी के मुकाबले में ये दोनों भाई बॉलीवुड की लाइमलाइट से काफी दूर हैं।  

 

एकता कपूर और तुषार कपूर
एक तरफ जहां एकता कपूर एक बहुत ही फेमस प्रोडूसर हैं तो वहीं तुषार कपूर फिल्मों में ज़्यादा कमाल नहीं कर पाए और वे फ्लॉप रहे। वेल, हाल ही में तुषार ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और एकता ने भी  बेबी बॉय को जन्म दिया और दोनों सेरोगेसी से हुए हैं। 



ये थी हमारी ख़ास रिपोर्ट, आप सभी को तड़का बॉलीवुड की तरफ से हेप्पी रक्षा बंधन।   

Smita Sharma