बॉलीवुड स्टार्स ने दी फैन्स को दिवाली की बधाई, लोगों से की ये गुजारिश

11/7/2018 1:02:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स हर त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। इंडस्ट्री में एेसे कई स्टार्स हैं जो प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को दिवाली की बधाई दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

5 people, 5 stories - why did they choose #PoochOverPataka. Why do you? Share an image with your pooch and tell us your story. Use the #PoochOverPataka. Let's celebrate a noise and pollution free Diwali.

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Nov 5, 2018 at 10:31pm PST

 

 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फैन्स को दिवाली की बधाई देते हुए लिखा- हैप्पी दिवाली, कृपया पटाखे न जलाएं, इससे कुत्तों को दिक्कत होती है, सुरक्षित रहें।

वहीं, राधिका आप्टे ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। थोड़ा वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं। प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं। आतिशबाजी न करें।

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज़ ने भी फैन्स को बधाई देते हुए लिखा - सभी को दिवाली की बधाई, इसे सकारात्मक और अर्थपूर्ण बनाएं।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने भी अपने फैन्स को दिवाली की बधाई देते हुए कहा - दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पटाखे नहीं जलाएं, इससे प्रदूषण होता है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते लिखा - प्रात:काल, दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ  🙏🙏

फातिमा सना शेख ने कहा, "सभी को दिवाली की बधाई। पटाखे न जलाएं और अच्छे भोजन का लुत्फ उठाएं।"

इलियाना डिक्रूज ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा - सभी को हैप्पी दिवाली, हमारे चार पैरों वाले दोस्तों के लिए शांत दिवाली मनाएं। 

कपिल शर्मा ने फैन्स को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।

करण जौहर ने भी फैन्स को दिवाली की बधाई देते हुए लिखा - सबको दिवाली की शुभकामनाएं, जीवन के लिए प्यार और प्रकाश .....इस साल आप जितना पॉजिटिव हो सकता हैं...अपने परिवार वालों के लिए सकारात्मक हो सकते हैं .... अपने परिवार को विश कीजिए। मॉम रूही, यश और मेरी तरफ से। बता दें कि बॉलीवुड में दिवाली का काफी उत्साह देखने को मिलता है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर और बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधी हैं, जो दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। 

Neha