सरकारी पेपर्स में कभी अच्छे नहीं दिख सकते आप, साबित करती हैं स्टार्स के पासपोर्ट की तस्वीरें

5/29/2018 12:57:35 PM

मुंबई: बड़े पर्दे पर हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहने वाले स्टार्स को अगर हम उनकी पासपोर्ट तस्वीरों में देखें तो वह बिल्कुल आम लोगों की तरह ही दिखते हैं। इस बात का सबूत उनके पासपोर्ट की तस्वीरें है। इनमें वे सब स्टार्स वाली लुक में नहीं बल्कि एकदम डिफरैंट लुक में नजर आ रहे हैं। 

 

 

1.  कंगना रनौत 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी खूबसूरती के लिए काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। कंगना ने फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा कर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके पासपोर्ट की तस्वीर को देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि यह बॉलीवुड की इतनी बड़ी एक्ट्रेस है। इसमें वह बिल्कुल भी पहचानी नहीं जा रही हैं। 


2.  ऐश्वर्या राय बच्चन


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी। उनकी खूबसूरती का आज भी हर कोई दीवाना है। ऐश्वर्या आज भी अपनी खूबसूरती के साथ कोई कंप्रोमाइज नहीं करती हैं, लेकिन उनके भी पासपोर्ट साइज तस्वीर उनकी पर्दे की खूबसूरती से बिल्कुल अलग है। 

 

3.  शाहरुख खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के लुक की हर लड़की दीवानी है। अगर लड़कियां शाहरुख की पासपोर्ट साइज तस्वीर देख लेंगी तो उनकी एक भी फिल्म देखना पसंद नहीं करेंगी। 

 

4. नयनतारा 

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की खूबसूरती के चर्चे पूरे टॉलीवुड में होते हैं। वह एक हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस है। उनके भी पासपोर्ट की तस्वीर उनकी पर्दे की खूबसूरती से बिल्कुल अलग है। 

 

 

5. जस्टिन बीबर

हाॅलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर की सिंगिंग का हर कोई दीवाना है। उन्होंने छोटी उम्र में ही दुनियाभर में काफी नाम कमा लिया हैं। उनके गाने भारत में भी बच्चे-बच्चे की जुबां पर रटे हुए हैं। उनके भी पासपोर्ट की तस्वीर में स्टार्स वाली लुक नजर नहीं आ रही।  

6. बियोंसे नोल्स 

हाॅलीवुड सिंगर और लेखिका बियोंसे नोल्स दुनियाभर नें काफी पॉपुलर हैं। उनके पासपोर्ट की तस्वीर में उनकी शक्ल का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो रहा हैं।

 

7. सनी लियोन
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह पूरे यूनीवर्स के लोगों के दिलों में राज करती हैं, लेकिन शायद ही कोई पासपोर्ट की तस्वीर में देखकर उन्हें पहचान सकेगा।  

Neha