रेहाना-ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को प्रोपेगेंडा कहने पर बाॅलीवुड स्टार्स पर भड़की अमांडा सर्नी, बोलीं-इन बेवकूफों को किसने हायर किया

2/5/2021 4:51:01 PM

मुंबई. हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना के किसान समर्थन में ट्वीट करने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। रिहाना के ट्वीट करने के बाद ग्रेटा थर्नबर्थ, मिया खलीफा और अमांडा सर्नी ने भी किसानों के पक्ष में ट्वीट किए थे।

जिसके बाद बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और करण जौहर ने ट्वीट किए। एक्ट्रेस अमांडा सर्नी को उनके ट्वीट के लिए ट्रोल किया गया। जिसका अब एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।


अमांडा सर्नी ने ट्वीट कर कहा था- 'दुनिया देख रही है। आपको मुद्दे को समझने के लिए भारतीय या पंजाबी या दक्षिण एशियाई होना जरूरी नहीं है। आप सिर्फ मानवता के हिमायती होने चाहिए। हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी, प्रेस की आजादी, मूल नागरिक अधिकारों जैसे श्रमिकों के लिए समानता और सम्मान की मांग करनी चाहिए। #FarmersProtest #internetshutdown' अमांडा सर्नी के इस ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया गया। स्टार्स ने उनके ट्वीट को दुष्प्रचार बताया। एक्ट्रेस ने अब फिर ट्वीट कर इसका जवाब दिया है।


अमांडा सर्नी ने ट्वीट कर लिखा है-  'इन बेवकूफों को किसने हायर किया है जिन्होंने यह प्रोपेगैंड लिखा है। एक पूरी तरह से असंबंधित हस्तियां भारत को तोड़ने के लिए साजिश कर रही हैं और इसके लिए उन्हें पैसा भी मिला है? कुछ तो सोचो। कम से कम इसे तो कुछ रियलिस्टिक रखते। 
  

Content Writer

Parminder Kaur