बॉलीवुड के भाई बहन दिखते हैं इतने हमशक्ल, क बार देखने पर यकीनन भूल कर जाएंगे आप

11/18/2017 12:47:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड में एेसे कई स्टार्स हैं जिनकी अपनी भाई-बहनो से इतनी शक्लें मिलती हैं कि लोग उनको ‘सीता गीता’ या ‘जुड़वा’ कह कर बुलाते हैं। आज हम आपको एेसे ही भाई बहनो के बारे में बताएंगे। जो हूबहू एक जैसे दिखते हैं। इनकी तस्वीरें देख आप चौंक जाएंगे। 

अनिल कपूर और संजय कपूर

लगभग एक जैसे दिखने वाले ये दोनों भाई बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुके है। जहाँ अनिल कपूर सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं वहीँ छोटे भाई संजय को उतनी कामयाबी नहीं नसीब हुई।

अमृता राव और प्रीतिका राव

विवाह फिल्म से हज़ारों दिलों को जीतने वाली अमृता ने काफी वक़्त से फिल्मों से दूरी बना रखी है। वे अपने निजी जीवन में व्यस्त है लेकिन उनकी छोटी बेहेन प्रीतिका फिलहाल छोटे परदे पर छाई हुई है। प्रीतिका में हमें अमृता का पूरी झलक दिखती है।

अनुपम खेर और राजू खेर

अनुपम खेर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता माने जाते है। उनके छोटे भाई राजू का चेहरा उनसे इतना मिलता है की कोई भी अचंबित रह जाए। कुछ फिल्में करने के बाद राजू बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए।

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

इन शेट्टी बहेनो कि शक्ल जितनी मिलती है उतनी ही जुदा है इनकी किस्मत। जहाँ शिल्पा ने बॉलीवुड में बाज़ी मार दी वहीँ छोटी बहन शमिता को लोगों ने पसंद नहीं किया।

फराह खान और साजिद खान

मस्त मौले ये भाई बहन हमें हँसाने में पीछे नहीं रहते। जहाँ फराह खान एक सफल निर्माता एवं कोरियोग्राफर है वहीँ भाई साजिद ने कई मजेदार फिल्में बनाई है।

रिया सेन और राइमा सेन

बॉलीवुड एक्ट्रैस रिया सीन और उनकी बहन राइमा सेन दोनों इंडस्ट्री की स्टार मानी जाती हैं। लेकिन रियल लाइफ ने दोनों बिल्कुल एक जासी दिखती हैं। इनकी तस्वीरों को देखकर हर कोई धोखा खा जाएगा कि राइमा कौन है और रीमा कौन हैं।