Kids Choice Awards में आलिया का अॉफ शोल्डर फ्रॉक में दिखा BARBIE LOOK, ये सेलेब्स भी आए नजर

12/16/2017 2:52:46 PM

मुंबई: बीते दिन निकलोडियन किड्स च्वॉइज अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ टीवी स्टार्स भी शामिल हुए। इस मौके पर आलिया भट्ट ऑफ शोल्डर रेड कलर की फ्रॉक में गॉर्जियस लुक में नजर आईं।

वह काफी हॉट और ग्लैमरस लग रही थी। उन्होंने अपनी ड्रैस के साथ हाई बन किया हुआ था। आलिया के अलावा कृति सेनन भी ऑफ शोल्डर ब्लैक और येलो कलर की गाउन में नजर आईं। 

बता दें कि अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर वरुण धवन, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए। अवॉर्ड्स फंक्शन का संचालन भारती सिंह और रित्विक धनजनी ने किया। इस मौके पर बेस्ट मूवी एक्टर (मेल) का अवॉर्ड रणवीर सिंह, बेस्ट मूवी एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड आलिया भट्ट, बेस्ट बॉलीवुड मूवी का अवॉर्ड 'गोलमाल अगेन' को दिया गया।

इसी तरह बेस्ट बॉलीवुड मूवी सॉन्ग बद्री की दुल्हनियां...', बेस्ट एंटरटेनर वरुण धवन, बेस्ट टीवी कैरेक्टर (मेल) दिलीप जोशी (तारक मेहता का उल्टा चश्मा), बेस्ट टीवी कैरेक्टर (फीमेल) दिशा वकानी (तारक मेहता का उल्टा चश्मा), बेस्ट चाइल्ड एंटरटेनर टीवी जयेश कुमार (सारेगामापा लिटिल चैम्प), निकलोडियन का डिजीटल स्टार का अवॉर्ड सुमेर पसरीचा को दिया गया।